Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: आजकल शादियों में ग्रैंड एंट्री और अलग दिखने की होड़ आम हो गई है। लेकिन कई बार यही दिखावा खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हे की ‘स्टाइल एंट्री’ अचानक हादसे में बदल जाती है।

    वीडियो में दूल्हा घोड़ी पर सवार होकर बारात में एंट्री कर रहा होता है और उसके हाथ में दो स्पार्कलर गन होती हैं, जो आमतौर पर शादी में विजुअल इफेक्ट के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। शुरुआत में सब कुछ शानदार लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में मामला बिगड़ जाता है।

    अचानक हुआ धमाका, मचा हड़कंप-

    वीडियो में देखा जा सकता है, कि दूल्हे के दाहिने हाथ में पकड़ी स्पार्कलर गन अचानक खराब हो जाती है और तेज धमाके के साथ फट जाती है। इस अप्रत्याशित ब्लास्ट से दूल्हा और घोड़ा दोनों चौंक जाते हैं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है। हालांकि वीडियो में चोट की गंभीरता साफ नहीं दिखती, लेकिन यह घटना साफ तौर पर बताती है कि ऐसे स्टंट कितने खतरनाक हो सकते हैं।

    सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया-

    यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, लोगों ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी। कुछ यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया, तो कुछ ने गंभीर चिंता जताई।

    किसी ने लिखा, “भाई की शादी रोज थोड़ी होती है”, तो किसी ने इसे “खतरों के खिलाड़ी” करार दिया। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि आजकल लोग सिर्फ reels और likes के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “Reels पे like भी तो जरूरी है… Show off कैसे करेंगे फिर,” जो इस ट्रेंड की सच्चाई को उजागर करता है।

    ये भी पढ़ें- पाकिस्तान से आया सरबजीत कौर का नया वीडियो, बदले सुरों ने बढ़ाई चिंता, क्या इसके पीछे है साजिश?

    ‘शो ऑफ’ की बढ़ती संस्कृति-

    आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह ने लोगों को जोखिम भरे स्टंट करने के लिए प्रेरित किया है। शादी जैसे खास मौके भी अब ‘content creation’ का हिस्सा बनते जा रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन की एंट्री से लेकर डांस और पटाखों तक, हर चीज़ को अलग और आकर्षक बनाने की कोशिश की जाती है। लेकिन कई बार यह कोशिश सुरक्षा को नजरअंदाज कर देती है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: दिल्ली मेट्रो में यात्री ने प्लेटफॉर्म को बनाया स्टेज, भीड़ के बीच खराब डांस से मचाया हंगामा

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।