NTET 2026 City Slip Out: अगर आप टीचिंग फील्ड में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं और National Testing Agency द्वारा आयोजित एनटीईटी 2026 के लिए आवेदन किया है, तो आपके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (एनटीईटी) 2026 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। अब उम्मीदवार अपने एग्जाम सिटी की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आसानी से चेक कर सकते हैं।
कब होगा एग्जाम और क्या है खास?
एनटीईटी 2026 परीक्षा 28 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड मोड में होगा और इसकी अवधि दो घंटे की होगी। सिटी स्लिप जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को यह पता चल जाएगा, कि उनका एग्जाम किस शहर में होगा, जिससे वे अपनी ट्रैवल और अन्य तैयारियां समय रहते कर सकें।
ऐसे करें सिटी स्लिप डाउनलोड-
सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को National Testing Agency की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ntet पर जाना होगा। वहां “कैंडिडेट एक्टिविटी” सेक्शन में जाकर “एडवांस सिटी इंटिमेशन फॉर एनटीईटी 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर सबमिट करें। स्क्रीन पर आपकी सिटी स्लिप दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखना जरूरी है।
यहां करें क्लिक- Download Link
ध्यान रखें-
एजेंसी ने साफ किया है, कि यह सिर्फ सिटी इंटिमेशन स्लिप है, एडमिट कार्ड नहीं। एडमिट कार्ड जल्द ही अलग से जारी किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि कोई जरूरी अपडेट मिस न हो।
आवेदन प्रक्रिया और करेक्शन विंडो-
इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चली थी। वहीं, एप्लिकेशन फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 8 और 9 अप्रैल को खोली गई थी। अब एग्जाम की तारीख नजदीक है, ऐसे में उम्मीदवारों के लिए हर अपडेट पर नजर रखना बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़ें- KG के बच्चे को Twinkle Twinkle सिखाने का खर्च 2.25 लाख रुपये, रसीद देख इंटरनेट पर लोग कंट्रोल से बाहर
किन उम्मीदवारों के लिए है ये परीक्षा?
नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट खासतौर पर उन पोस्टग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है, जो आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होम्योपैथी जैसे इंडियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन में टीचिंग प्रोफेशन में जाना चाहते हैं। यह परीक्षा उनके लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जाती है।
इस बीच, उम्मीदवारों के लिए सबसे जरूरी है, कि वे अपनी सिटी स्लिप समय पर डाउनलोड कर लें और एग्जाम से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर लें। छोटी सी लापरवाही भी बड़े मौके को प्रभावित कर सकती है।
ये भी पढ़ें- स्कूल तय दुकानों से यूनिफॉर्म, किताबें खरीदने के लिए नहीं कर सकते मजबूर, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला



