Manifestation Tips: आजकल ‘मैनिफेस्टेशन’ यानी अपनी सोच से अपनी रियलिटी बनाने का कॉन्सेप्ट सोशल मीडिया से लेकर डेली लाइफ तक हर जगह छाया हुआ है। लेकिन सच्चाई ये है, कि इस प्रोसेस को फॉलो करना जितना आसान सुनाई देता है, उतना है नहीं। लगातार बिलीव करते रहना, यूनिवर्स के संकेतों को समझना और फिर भी रिज़ल्ट से डिटैच्ड रहना, ये सब मेंटली और इमोशनली काफी एक्सहॉस्टिंग हो सकता है। कई लोग तो एक समय के बाद ये सोचने लगते हैं, कि क्या ये सब सच में काम करता भी है या नहीं।
यहीं पर Carl Jung का ‘अनकॉन्शियस एक्सेप्टेंस’ कॉन्सेप्ट एक नया रास्ता दिखाता है। यह तरीका उन लोगों के लिए खास है, जो मैनिफेस्टेशन में विश्वास करना मुश्किल पाते हैं या जो इस पूरी प्रोसेस से थक चुके हैं।
क्या है अनकॉन्शियस एक्सेप्टेंस का मतलब?

Carl Jung, जो एनालिटिकल साइकोलॉजी के फाउंडर माने जाते हैं, उनका मानना था, कि इंसान का अनकॉन्शियस माइंड उसकी रियलिटी को गहराई से प्रभावित करता है। उनका यह कॉन्सेप्ट कहता है, कि आपको हर समय ज़बरदस्ती बिलीव करने की जरूरत नहीं है। बल्कि आपको अपने माइंड को उस सिचुएशन के लिए इंटरनली तैयार करना चाहिए, जहां आप पहुंचना चाहते हैं।
यानी फ्यूचर के बारे में ओवरथिंकिंग करने या ‘मैं जरूर सफल होऊंगा’ जैसे अफर्मेशन दोहराने के बजाय, आपको अपने भीतर उस रियलिटी को नेचुरली एक्सेप्ट करना होता है।
कैसे काम करता है ये तरीका?
इस मेथड की शुरुआत होती है अपने गोल को साफ-साफ डिफाइन करने से। अगर आप पैसा चाहते हैं, तो इमेजिन करें, कि आपकी लाइफ कैसी दिखेगी, आप कहां रहेंगे, क्या खरीदेंगे, आपकी डेली लाइफ कैसी होगी। अगर बात प्यार की है, तो उस पर्सन की इमेज अपने माइंड में बनाइए जो आपकी लाइफ में होना चाहिए।
इसके बाद आता है, साइकोलॉजिकल फेमिलियरिटी। बार-बार उस इमेज को अपने दिमाग में दोहराना, बिना फोर्सफुल बिलीफ के, आपके माइंड को उस फीलिंग के साथ कंफर्टेबल बना देता है। यही फेमिलियरिटी धीरे-धीरे आपके बिहेवियर और डिसीजन को भी बदलने लगती है।

तीसरा और सबसे जरूरी स्टेप है, अपने सबकॉन्शियस फियर्स को पहचानना। अक्सर हमारे अंदर छिपे डर और नेगेटिव बिलीफ्स ही हमें आगे बढ़ने से रोकते हैं। इन्हें पहचानकर धीरे-धीरे खत्म करना इस प्रोसेस का असली काम है।
रियलिटी में कैसे लाएं अपने सपने?
अनकॉन्शियस एक्सेप्टेंस का सबसे प्रैक्टिकल हिस्सा है, छोटे-छोटे एक्शन लेना। आपको बड़े-बड़े स्टेप्स की जरूरत नहीं है। बस अपने गोल की दिशा में छोटे कदम उठाइए जैसे खुद को उस लाइफस्टाइल के करीब महसूस कराना। सबसे अहम बात, ज़्यादा कोशिश करना छोड़ दीजिए। जब आप बहुत ज्यादा फोर्स करते हैं, तो वो रेजिस्टेंस क्रिएट करता है। इसलिए इनर वर्क पर फोकस रखें और बाकी चीजों को नेचुरली फ्लो होने दें।
ये भी पढ़ें- मैदा सेहत के लिए नुकसानदायक! केक और ब्रेड में इन 8 हेल्दी आटे से करें आसान रिप्लेस
क्या ये तरीका वाकई काम करता है?
इस अप्रोच की खास बात ये है, कि इसमें ब्लाइंड बिलीफ की जरूरत नहीं है। ये उन लोगों के लिए भी इफेक्टिव हो सकता है, जो मैनिफेस्टेशन को लेकर स्केप्टिकल हैं। Carl Jung का यह सिद्धांत बताता है, कि जब आपका इनर वर्ल्ड अलाइन हो जाता है, तो बाहरी दुनिया भी धीरे-धीरे उसी दिशा में बदलने लगती है। अंत में, ये समझना जरूरी है, कि हर व्यक्ति का एक्सपीरियंस अलग होता है। इसलिए इस मेथड को अपनाने से पहले अपने माइंडसेट और एक्सपेक्टेशन को समझना बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़ें- ज़्यादा नमक खाने से जा सकती है याददाश्त, नई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य मान्यताओं और विचारों पर आधारित है। इसकी सटीकता और परिणामों की पूर्ण जिम्मेदारी नहीं ली जाती।



