Viral Video: कैब या बाइक राइड लेना आजकल रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन गया है। हम ऐप खोलते हैं, राइड बुक करते हैं और मंज़िल पर पहुंचकर भूल जाते हैं। लेकिन इंस्टाग्राम यूज़र अनुष्का के साथ जो हुआ वह उन्हें भूलने नहीं दिया। रैपिडो राइड पूरी होने के बाद राइडर ने उनसे वॉट्सएप पर संपर्क किया और एक ऐसी बातचीत शुरू की जिसे अनुष्का ने “अजीब” बताया। उन्होंने इस पूरी बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया और देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई।
सबसे बड़ा सवाल-
अनुष्का की पोस्ट पर लोगों की सबसे बड़ी चिंता यह थी, कि राइडर को उनका व्यक्तिगत मोबाइल नंबर कैसे मिला। राइड हेलिंग ऐप्स आमतौर पर यात्री और राइडर के बीच मास्क्ड नंबर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे दोनों की प्राइवेसी सुरक्षित रहे। लेकिन अगर राइड खत्म होने के बाद भी राइडर के पास असली नंबर पहुंच रहा है, तो यह एक गंभीर सुरक्षा चूक है। कई यूज़र्स ने कमेंट में लिखा कि किसी भी राइड के बाद यात्री की व्यक्तिगत जानकारी का इस्तेमाल करना बिल्कुल अस्वीकार्य है।
रैपिडो ने मांगी माफी-
जैसे ही पोस्ट वायरल हुई रैपिडो ने कमेंट सेक्शन में जवाब दिया। कंपनी ने राइडर के इस व्यवहार को अपने सेवा मानकों का उल्लंघन बताते हुए माफी मांगी और कहा, कि ऐसा व्यवहार बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। कंपनी ने अनुष्का से अनुरोध किया कि वे अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और राइड आईडी डायरेक्ट मैसेज के ज़रिए शेयर करें ताकि मामले की प्राथमिकता से जाँच की जा सके और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।
ये भी पढ़ें- Viral Video: स्कूल में छात्रों को सजा के तौर पर नहाने के लिए किया मजबूर
डिजिटल दुनिया में प्राइवेसी का सवाल-
यह घटना एक बड़े और ज़रूरी सवाल की तरफ ध्यान खींचती है, क्या हम राइड हेलिंग सेवाओं का इस्तेमाल करते वक्त अपनी निजी जानकारी को लेकर सच में सुरक्षित हैं? महिलाओं के लिए यह चिंता और भी गहरी है। राइड खत्म होने के बाद किसी अनजान का व्यक्तिगत संपर्क करना न सिर्फ प्राइवेसी का उल्लंघन है, बल्कि यह मानसिक असुरक्षा भी पैदा करता है। ऐसे में राइड हेलिंग कंपनियों की ज़िम्मेदारी है, कि वे अपने सिस्टम को और मज़बूत बनाएं, जिससे यात्रियों की जानकारी किसी भी हाल में राइडर तक न पहुंचे।
ये भी पढ़ें- Viral Video: पहले पैंट में हाथ, फिर उसी से समोसा, वायरल वीडियो से लोगों को हुई बाहर खाने से घिन



