Bhoot Bangla Box office Collection Day 1
    Photo Source - Google

    Bhoot Bangla Box office Collection Day 1: अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी पर्दे पर जब भी आती है, कुछ खास होता है और इस बार “भूत बंगला” के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। 17 अप्रैल को रिलीज़ हुई इस हॉरर-कॉमेडी ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार दस्तक दी है। पहले दिन की कमाई ने न सिर्फ ट्रेड विशेषज्ञों की उम्मीदें पूरी कीं बल्कि उन्हें थोड़ा पार भी कर गई।

    पहले दिन का पूरा हिसाब-किताब-

    भूत बंगला ने पहले दिन सिनेमाघरों में 12.25 करोड़ रुपये नेट की कमाई की। इससे पहले पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग से 3.50 करोड़ रुपये नेट आए थे। इस तरह कुल घरेलू नेट कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये हो गया, जो शुरुआती अनुमान 15 करोड़ से थोड़ा ज़्यादा है।

    वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने पहले दिन 23.90 करोड़ रुपये कमाए। इसमें इंडिया ग्रॉस 18.90 करोड़ और विदेशी कलेक्शन 5 करोड़ रुपये रहा।

    कलेक्शन विवरणराशि
    पेड प्रीव्यू (नेट)3.50 करोड़
    पहले दिन की कमाई (नेट)12.25 करोड़
    कुल घरेलू नेट15.75 करोड़
    इंडिया ग्रॉस18.90 करोड़
    ओवरसीज़ कलेक्शन5.00 करोड़
    वर्ल्डवाइड कुल23.90 करोड़

    धुरंधर 2 का चार हफ्ते का राज खत्म-

    भूत बंगला की इस धमाकेदार शुरुआत ने रणवीर सिंह की “धुरंधर: द रिवेंज” का चार हफ्तों से चला आ रहा नंबर 1 का तख्त पलट दिया। 30वें दिन धुरंधर ने सिर्फ 2.70 करोड़ नेट और 3.24 करोड़ ग्रॉस कमाए। हालाxकि यह फिल्म अब तक 1,105.82 करोड़ का विशाल नेट कलेक्शन जमा कर चुकी है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

    अक्षय कुमार के पोस्ट-पैंडेमिक टॉप ओपनर्स में शामिल-

    भूत बंगला अब अक्षय कुमार की पोस्ट-पैंडेमिक रिलीज़ में सबसे ज़्यादा ओपनिंग डे कलेक्शन वाली टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई है।

    रैंकफिल्मओपनिंग डे कलेक्शन
    1सूर्यवंशी26.29 करोड़
    2हाउसफुल 524.00 करोड़
    3भूत बंगला15.75 करोड़ (नेट)

    ये भी पढ़ें- क्या थिएटर छोड़ सीधे OTT पर आएगी Maatrubhumi? सलमान खान ने लिया बड़ा फैसला

    क्या बनेगी बड़ी हिट?

    भूत बंगला की यह शुरुआत एक्साइटेड है, लेकिन असली परीक्षा वीकेंड और अगले हफ्ते की होगी। प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी ने पहले भी हेरा फेरी और भूल भुलैया जैसी फिल्मों से साबित किया है, कि वे हिट देना जानते हैं। तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी में यह फिल्म लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकती है।

    ये भी पढ़ें- 200 करोड़ केस में जैकलीन का यू-टर्न! सुकेश के खिलाफ खोलेंगी राज, अप्रूवर बनने की मांग

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।