IGNOU Exam Form Last Date Extend: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय यानी IGNOU ने एक बार फिर अपने लाखों छात्रों को बड़ी राहत दी है। जून 2026 की टर्म-एंड परीक्षा के लिए ऑनलाइन एग्ज़ाम फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। 10 अप्रैल 2026 को जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, अब छात्र 26 अप्रैल 2026 तक अपना बिना किसी फाइन के फॉर्म भर सकते हैं।
पहले क्या थी समय-सीमा?
पहले यह तय हुआ था, कि 10 मार्च से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इसके बाद 11 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच फाइन के साथ फॉर्म भरने का मौका दिया गया था। लेकिन अब विश्वविद्यालय ने पूरी समय-सारणी में बदलाव कर दिया है और छात्रों को और ज़्यादा समय दे दिया है।
अब कब तक भर सकते हैं फॉर्म?
नई तारिख के मुताबिक, 26 अप्रैल 2026 तक बिना किसी अतिरिक्त फाइन के एग्ज़ाम फॉर्म जमा किया जा सकता है। जो छात्र किसी वजह से इस तारीख तक फॉर्म नहीं भर पाते, उन्हें 27 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के बीच एक और मौका मिलेगा, लेकिन इसके लिए 1,100 रुपये की लेट फीस देनी होगी। यूनिवर्सिटी ने साफ़ कहा है, कि छात्र तय समय के अंगर ही अपनी प्रक्रिया पूरी करें, जिससे आखिरी वक्त की परेशानियों या भुगतान में आने वाली तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।
फॉर्म भरते वक्त किन बातों का रखें ध्यान?
परीक्षा फॉर्म IGNOU के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन भरना होगा। फॉर्म में सब्जेक्ट कोड और एग्ज़ाम सेंटर की जानकारी सही-सही भरना ज़रूरी है। अगर कोई जानकारी गलत भरी गई, तो एडमिट कार्ड जारी होने में दिक्कत आ सकती है या परीक्षा का शेड्यूल प्रभावित हो सकता है। इसलिए एक बार फॉर्म भरने के बाद सभी विवरण ध्यान से जांच लें।
ये भी पढ़ें- CBSE का बड़ा फैसला, क्लास 10वीं में पास होने के लिए बदले नियम, रटने का ज़माना गया
देर न करें, अभी ही निपटाएं ये काम-
यह तारीख बढ़ाना उन छात्रों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है, जो पढ़ाई, तकनीकी समस्या या किसी निजी कारण से पहले की समय-सीमा चूक गए थे। लेकिन सलाह यही है, कि इस मौके को भी टालें नहीं। आखिरी दिन का इंतज़ार करने पर सर्वर पर भार बढ़ सकता है और भुगतान में देरी हो सकती है। जितनी जल्दी हो सके, फॉर्म भर लें और अपनी परीक्षा की तैयारी पर ध्यान लगाएं।
ये भी पढ़ें- 14,000 से ज़्यादा सरकारी नौकरियां, CRPF, रेलवे, एविएशन और NVS में भर्ती, 10वीं पास भी करें आवेदन



