Viral Video: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें Rajesh Mishra एक बार फिर गुस्से में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एक ग्रामीण महिला सांसद से हाथ जोड़कर अपनी समस्या बता रही है। महिला का कहना है, कि सांसद ने पहले गांव में बिजली और पानी की व्यवस्था कराने का वादा किया था, लेकिन आज तक कोई काम नहीं हुआ। यह सुनते ही माहौल अचानक बदल गया और सांसद का रुख सख्त हो गया।
सवाल पूछने पर मिला गुस्से भरा जवाब-
वीडियो में साफ दिख रहा है, कि महिला अपनी बात बड़ी विनम्रता से रख रही थी, लेकिन सांसद राजेश मिश्रा को यह सवाल पसंद नहीं आया। उन्होंने महिला को बीच में ही टोकते हुए चुप रहने की सलाह दी और उसे “सभ्यता” सीखने तक की बात कह दी। यह प्रतिक्रिया देखकर वहां मौजूद लोग भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए।
सीधी सांसद राजेश मिश्रा एक बार फिर भड़क गए!
— THE POLITICAL ADDA (@P0LITICAL_ADDA) April 9, 2026
आपको बता दें कि एक गांव की महिला सांसद महोदय से हाथ जोड़कर कहने लगी कि सांसद जी आप बोले थे की लाइट और पानी की व्यवस्था कर देंगे लेकिन आज तक नहीं हुई जिस पर सांसद जी भड़क गए और महिला को चुप रहने की नसीहत देने लगे।
सांसद जी को इतना… pic.twitter.com/LY1sTN2XCu
कैमरे पर भी नाराज़गी-
सिर्फ महिला ही नहीं, बल्कि वीडियो बना रहे व्यक्ति पर भी सांसद का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कैमरा रिकॉर्डिंग पर आपत्ति जताई और सख्त अंदाज में प्रतिक्रिया दी। यह पूरा घटनाक्रम अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जहां लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
जनता और जनप्रतिनिधियों के रिश्ते पर उठे सवाल-
यह मामला सिर्फ एक वीडियो तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर जब जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनकर सत्ता तक पहुंचाती है, तो क्या उन्हें अपनी समस्याएं बताने का हक नहीं है? कई लोगों का मानना है, कि चुनाव के दौरान किए गए वादों की याद दिलाना गलत नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र का हिस्सा है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: मना करने पर भी बीच नदी में जाकर किया विसर्जन, वायरल वीडियो देख भड़के लोग
सोशल मीडिया पर तेज़ हुई बहस-
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। कुछ लोग सांसद के व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ इसे गलतफहमी या अधूरी जानकारी बता रहे हैं। लेकिन ज्यादातर यूजर्स का कहना है, कि जनप्रतिनिधियों को जनता के सवालों का जवाब शांत और सम्मानजनक तरीके से देना चाहिए।
ये भी पढ़ें- नर्मदा में क्यों बहाया 11,000 लीटर दूध? वायरल वीडियो से आस्था और ज़िम्मेदारी पर छिड़ी बहस
पहले भी विवादों में रह चुके हैं सांसद-
यह पहली बार नहीं है जब सांसद राजेश मिश्रा अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में आए हों। इससे पहले भी उनके कुछ बयान और प्रतिक्रियाएं विवादों में रह चुकी हैं। ऐसे में यह नया वीडियो उनकी छवि पर एक बार फिर सवाल खड़े कर रहा है।



