Cloud AI New Feature
    Photo Source - Google

    Cloud AI New Feature: आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI ने हमारे काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। पहले जहां किसी टॉपिक पर जानकारी जुटाने या प्रेजेंटेशन बनाने में घंटों लग जाते थे, अब वही काम कुछ ही मिनटों में हो जाता है। ऑनलाइन शॉपिंग भी अब पहले से ज्यादा पर्सनल और आसान हो गई है। लेकिन अब AI सिर्फ मदद करने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह खुद पूरा काम करने की दिशा में आगे बढ़ चुका है।

    नया AI टूल क्या कर सकता है-

    एक नई तकनीक सामने आई है, जो आपके कंप्यूटर को खुद चलाकर आपका काम पूरा कर सकती है। यानी अब आपको हर छोटी-बड़ी चीज खुद करने की जरूरत नहीं होगी। यह AI आपके कंप्यूटर पर क्लिक करेगा, टाइप करेगा और अलग-अलग ऐप्स में जाकर काम खत्म करेगा। इस टूल को इस तरह डिजाइन किया गया है, कि यह एक डिजिटल कर्मचारी की तरह काम करे। आप बस इसे ऑर्डर देंगे और यह चुपचाप अपना काम करता रहेगा।

    कैसे करता है काम-

    यह AI अलग-अलग ऐप्स जैसे ईमेल, फाइल स्टोरेज और कैलेंडर का इस्तेमाल करके काम पूरा करता है। अगर इसे किसी खास चीज की जरूरत पड़ती है, तो यह इंटरनेट ब्राउज़र खोलकर खुद जानकारी ढूंढ लेता है। सबसे खास बात यह है, कि आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर एक ही बातचीत में इसे काम देते रह सकते हैं और यह बिना रुके उसे पूरा करता रहता है।

    कौन-कौन से काम करेगा आसान-

    यह AI कई तरह के काम कर सकता है। जैसे अलग-अलग जगह से जानकारी लेकर रिपोर्ट बनाना, डेटा को सही तरीके से तालिका में भरना या किसी ऐप में समस्या ढूंढना। यहां तक, कि यह आपके ऑफिस के खास सॉफ्टवेयर में भी जाकर काम कर सकता है। अगर आप बीच में काम छोड़कर कहीं चले जाएं, तब भी यह अपना काम जारी रखता है। बस आपका कंप्यूटर चालू होना चाहिए।

    क्या आपका डेटा सुरक्षित है-

    नई तकनीक के साथ सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा का होता है। इस AI में खास सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यह किसी भी ऐप को खोलने से पहले आपकी अनुमति लेता है और खतरनाक कामों से दूर रहता है। इसके अलावा आप खुद भी तय कर सकते हैं, कि कौन-कौन से ऐप्स तक इसकी पहुंच हो और किन तक नहीं।

    ये भी पढ़ें- ₹25,000 के बजट में टॉप 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, जो देते हैं शानदार परफॉर्मेंस और वैल्यू

    किन लोगों के लिए है यह सुविधा-

    यह सुविधा फिलहाल कुछ खास यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। यानी हर कोई अभी इसका इस्तेमाल नहीं कर सकता। आने वाले समय में इसे और लोगों के लिए खोला जा सकता है।

    ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च से पहले लीक, जानिए 8k वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ क्या होगा खास

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।