Samsung Galaxy S26 FE
    Photo Source - Google

    Samsung Galaxy S26 FE: Samsung ने फरवरी 2026 में Galaxy S26, S26 Plus और S26 Ultra दुनियाभर में लॉन्च किए। लेकिन Samsung की लाइनअप में एक और फोन जुड़ने वाला है, जिसका इंतज़ार लोगों को लंबे समय से था। Samsung Galaxy S26 FE सितंबर या अक्टूबर 2026 के आखिर में आने की उम्मीद है और इसके लॉन्च से पहले ही Geekbench पर इसकी लिस्टिंग सामने आ गई है, जिससे इस नए फोन के बारे में लॉन्च से पहले ही बहुत सी ज़रुरी डिटेल मिली है।

    Geekbench पर क्या पता चला?

    X पर मशहूर टिप्सटर अभिषेक यादव ने दावा किया, कि Samsung Galaxy S26 FE model number SM-S741U के साथ Geekbench पर नज़र आया है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन 10-core Exynos 2500 चिपसेट से लैस होगा और एंड्रॉइड 17 पर चलेगा। RAM 8GB होने की उम्मीद है। अगर पर्फोमेंस की बात करें, तो सिंगल-कोर टेस्ट में 2,426 और मल्टी-कोर में 8,004 का स्कोर मिला, जो इसकी प्रोसेसिंग में बड़े सुधार को दिखाता है।

    डिस्पले और डिज़ाइन कैसा होगा?

    Samsung Galaxy S26 FE में 6.73 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 120Hz रिफ्रैश रेट होगी। यानी स्क्रोलिंग और गेमिंग दोनों में एक्सपिरियंस बेहतरीन रहेगा।

    कैमरा तीन लैंस, 8K वीडियो

    फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Galaxy S26 FE में ट्रिपल रेयर कैमरा सेटअप होगा। इसमें 50 मैगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एक और 50 मैगपिक्सल का लैंस और 8 मैगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। खास बात यह है, कि यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। सभी कैमरों में OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन भी होगा, जिससे वीडियो शेकिंग कम होगी। सेल्फी के लिए आगे 16 मेगा पिक्सल का पंच-होल कैमरा होगा।

    बैटरी और सुरक्षा-

    Galaxy S26 FE में 5,100mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 55W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यानी कम समय में ज़्यादा चार्जिंग। फोन में IP69 रेटिंग होने की उम्मीद है, जो धूल और पानी के खिलाफ बेहतरीन सुरक्षा देती है। सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

    ये भी पढ़ें- किसी का WhatsApp Status आ गया है पसंद, तो ऐसे करें झट से डाउनलोड

    S25 FE से कितना बेहतर होगा?

    Galaxy S25 FE में 6.7 इंच डिस्प्ले, Exynos 2400 chip, 4,900mAh बैटरी और 45W चार्जिंग थी। S26 FE में बड़ी स्क्रीन, तेज़ चिप, बड़ी बैटरी और ज़्यादा तेज़ चैर्जिंग मिलेगी। कैमरा में भी बड़ा अपग्रेड है, दो 50MP सेंसर और 8K वीडियो। यह सब मिलाकर S26 FE को एक मज़बूत अपग्रेड बनाता है।

    ये भी पढ़ें- Redmi Note 15 SE भारत में लॉन्च, स्लिम डिज़ाइन के साथ धांसू फीचर्स और कीमत, जानिए

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।