Best Smartphones Under 25000: आज के समय में स्मार्टफोन खरीदना पहले जितना आसान नहीं रहा। टेक मार्केट इतनी तेजी से बदल रहा है, कि जो फोन आज “value for money” लगता है, वही एक महीने बाद महंगा या अनअवेलिबल हो जाता है। खासकर 25 से 30 हजार रुपये के बजट में यह बदलाव और भी तेज दिख रहा है।
बदलती कीमतों ने बढ़ाई कन्फ्यूजन-
कुछ महीने पहले तक जो स्मार्टफोन इस रेंज में सबसे बेहतर माने जाते थे, अब उनकी कीमतें बढ़ चुकी हैं या फिर वे बंद (discontinued) हो गए हैं। ऐसे में यूजर्स के लिए सही फोन चुनना मुश्किल हो गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है, कि अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो वेट करना अब सही स्ट्रैटजी नहीं है।
दरअसल, अब हर हफ्ते कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। इसलिए अगर आपको 25 हजार रुपये में अच्छा फोन मिल रहा है, तो वह ऑफर सिर्फ 2-3 हफ्तों तक ही वेलिड हो सकता है।
अभी खरीदो क्यों बन गया नया ट्रेंड?
पहले लोग सेल और डिस्काउंट का इंतजार करते थे, लेकिन अब मार्केट ट्रेंड उल्टा हो गया है। कंपनियां धीरे-धीरे कीमतें बढ़ा रही हैं और अच्छे मॉडल्स को हटा रही हैं। यही वजह है, कि अब एक्सपर्ट्स साफ कह रहे हैं। अगर बजट रेडी है, तो तुरंत खरीद लें।
हर यूजर की जरूरत अलग, फोन भी उसी हिसाब से-
यह समझना जरूरी है, कि कोई भी फोन पर्फेक्ट नहीं होता। हर यूजर की अपनी प्रायोरिटी होती हैं, किसी को कैमरा चाहिए, किसी को गेमिंग पर्फोर्मेंस और किसी को बैटरी बैकअप। अगर आपको क्लीन सॉफ्टवेयर और लंबे अपडेट्स चाहिए, तो सैमसंग के कुछ मॉडल्स इस रेंज में अच्छे विकल्प माने जा रहे हैं। वहीं पर्फोर्मेंस और बैटरी के लिए OnePlus और OPPO के स्मार्टफोन्स बेहतर साबित हो रहे हैं।
गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिए ये हैं मजबूत दावेदार-
अगर आप गेमिंग लवर हैं, तो इस बजट में कई पवरफुल ऑप्शन मौजूद हैं। कुछ स्मार्टफोन्स में डायमेंसिटी प्रोसेसर के साथ हाई रिफ्रेश रेट अमोल्ड डिस्प्ले दिए जा रहे हैं, जिससे गेमिंग एक्सपिरियंस स्मूद हो जाता है।
Infinix और OPPO जैसे ब्रांड्स ने भी इस सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत की है। खासकर Infinix के नए मॉडल्स में क्लीन UI और हाई FPS गेमिंग सपोर्ट देखने को मिल रहा है, जो पहले इस ब्रांड में कम देखने को मिलता था।
बैटरी और ऑलराउंडर फोन की डिमांड-
अगर आपकी प्रायोरिटी बैटरी है, तो कुछ स्मार्टफोन्स में 7000mAh से लेकर 10000mAh तक की बैटरी दी जा रही है, जो 2 दिन तक आराम से चल सकती है। वहीं फास्ट चार्जिंग भी अब 80W तक पहुंच चुकी है। अगर आप एक बैलेंस फोन चाहते हैं, जिसमें display, camera, performance और बैटरी सब ठीक-ठाक हो, तो Moto और Realme के कुछ नए मॉडल इस कैटेगिरी में फिट बैठते हैं।
ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च से पहले लीक, जानिए 8k वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ क्या होगा खास
सही समय का इंतजार नहीं, सही फैसला जरूरी-
आज के समय में स्मार्टफोन खरीदना टाइमिंग का खेल बन गया है। अगर आप ज्यादा डिले करते हैं, तो या तो कीमत बढ़ जाएगी या फिर वही फोन मार्केट से गायब हो सकता है। इसलिए अगर आपका बजट 25 हजार रुपये है और आपको कोई अच्छा डील मिल रहा है, तो तुरंत डिसिजन लेना ही समझदारी होगी।
ये भी पढ़ें- किसी का WhatsApp Status आ गया है पसंद, तो ऐसे करें झट से डाउनलोड



