OnePlus Nord 6
    Photo Source - Google

    OnePlus Nord 6: भारत में OnePlus Nord 6 लॉन्च हो गया है और पहली नजर में यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा बदलाव लाने वाला दिख रहा है। OnePlus की Nord सीरीज हमेशा से “कम कीमत में ज्यादा दम” देने के लिए जानी जाती है और इस बार भी कंपनी ने वही फॉर्मूला अपनाया है। इस नए फोन में ऐसे फीचर्स दिए गए हैं, जो आमतौर पर महंगे फ्लैगशिप फोन्स में देखने को मिलते हैं।

    परफॉर्मेंस पर खास फोकस-

    इस बार OnePlus ने Nord 6 में परफॉर्मेंस को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है। फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे बेहद तेज और स्मूद बनाता है। रोजमर्रा के काम जैसे ऐप्स बदलना, सोशल मीडिया स्क्रॉल करना या गेम खेलना हर जगह फोन काफी रिस्पॉन्सिव महसूस होता है।

    कंपनी का दावा है, कि यह फोन गेमिंग के लिए भी शानदार है और कुछ गेम्स में 165FPS तक का अनुभव दे सकता है। इसका मतलब है समूदर विज़ुअल और बेहतर कंट्रोल, जो गेमर्स के लिए एक बड़ी बात है।

    शानदार डिस्प्ले और स्मूद एक्सपीरियंस-

    फोन में 165Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो स्क्रॉलिंग और गेमिंग को बेहद स्मूद बना देता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस भी अच्छी है, जिससे इसे धूप में इस्तेमाल करना आसान रहता है। वहीं कम रोशनी में भी यह आंखों को ज्यादा strain नहीं देता।

    9000mAh बैटरी बना रही है खास-

    Nord 6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh बैटरी है, जो इस सेगमेंट में काफी बड़ी मानी जा रही है। सामान्य इस्तेमाल में यह फोन आसानी से एक दिन से ज्यादा चल सकता है। यानी बार-बार चार्ज करने की टेंशन खत्म।

    इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिससे फोन लगभग 70 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। इतना ही नहीं, इसमें रिवर्स चार्जिंग भी है, यानी जरूरत पड़ने पर आप इस फोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।

    कैमरा और AI फीचर्स-

    फोन में 50MP का Sony कैमरा सेंसर दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। शुरुआती इस्तेमाल में तस्वीरें अच्छी नजर आती हैं, खासकर अच्छी रोशनी में। OnePlus ने इसमें AI फीचर्स भी जोड़े हैं जैसे AI Eraser, AI Unblur और AI Perfect Shot, जो फोटो को जल्दी बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

    मजबूत और टिकाऊ डिजाइन-

    Nord 6 में IP66, IP68 और IP69 जैसी रेटिंग्स दी गई हैं, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती हैं। इस कीमत में इतनी मजबूत सुरक्षा मिलना इसे और खास बनाता है। फोन का डिजाइन भले ही प्लास्टिक का हो, लेकिन हाथ में पकड़ने पर यह मजबूत और प्रीमियम फील देता है।

    सॉफ्टवेयर और अपडेट्स-

    फोन OxygenOS 16 पर चलता है, जिसमें कई AI फीचर्स दिए गए हैं जैसे रियल-टाइम ट्रांसलेशन और AI राइटिंग टूल्स। इसके साथ 4 साल तक Android अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा भी किया गया है।

    ये भी पढ़ें- ₹25,000 के बजट में टॉप 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स, जो देते हैं शानदार परफॉर्मेंस और वैल्यू

    कीमत और उपलब्धता-

    भारत में Nord 6 की शुरुआती कीमत ₹38,999 रखी गई है, जबकि 12GB RAM वाला वेरिएंट ₹41,999 में मिलेगा। यह फोन 9 अप्रैल 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत कुछ बैंक कार्ड पर छूट भी दी जा रही है, जिससे इसकी कीमत और कम हो सकती है।

    क्या यह पैसा वसूल है?

    कुल मिलाकर, Nord 6 एक परफॉर्मेंस-फोकस्ड ऑलराउंडर स्मार्टफोन के रूप में सामने आता है। इसकी शुरुआती झलक काफी पॉजिटिव है, लेकिन असली परीक्षा लंबे इस्तेमाल के बाद ही होगी।

    ये भी पढ़ें- अब आपके कम्प्यूटर पर ये AI खुद कर देगा सारा काम, बस एक बार इसे देना होगा ऑर्डर

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।