Ahmedabad Food Poisoning: हाल ही नें अहमदाबाद से एक दुखद घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल बाजार से खरीदे गए तैयार खीरु से बने डोसे खाने के बाद दो छोटी बच्चियों की मौत हो गई, जबकि माता-पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।
क्या हुआ उस दिन-
परिवार के दादा के अनुसार, 1 अप्रैल को उनके बेटे विमल पास के मार्केट से रेडी-टू-यूज खीरु लेकर आए थे। घर में उसी से डोसा बनाया गया और पूरे परिवार ने मिलकर खाया। लेकिन कुछ ही समय बाद पत्नी और दोनों बेटियों को तेज उल्टियां शुरू हो गईं। हालत इतनी बिगड़ गई, कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
3 अप्रैल को मासूम बच्ची ने दम तोड़ दिया और इसके बाद चार साल की बड़ी बेटी भी जिंदगी की जंग हार गई। माता-पिता अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इस घटना के बाद नगर निगम ने सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं।
क्या होता है खीरू और क्यों है ये इतना पॉपुलर-
खीरू एक तरह का फर्मेंटिड बैटर होता है, जो खासतौर पर गुजराती और साउथ इंडियन डिशेज बनाने में इस्तेमाल होता है। इसे चावल और उड़द दाल से तैयार किया जाता है और कुछ घंटों या रातभर के लिए फर्मेंट किया जाता है, जिससे इसमें हल्की टेक्सचर होता है। यही फर्मेंटेशन इसे स्वादिष्ट और पचने में आसान बनाता है।
कहां हुई गलती-
एक्सपर्ट्स का कहना है, कि गर्मियों में इस तरह के फर्मेंटिड फूड को लेकर ज्यादा सतर्क रहना जरूरी है, खासकर जब वे बाजार से खरीदे गए हों। खुले में रखे गए या सही तरीके से स्टोर न किए गए बैटर में बैक्टीरिया पनप सकते हैं। इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
अक्सर ऐसे बैटर में कॉम्बिनेशन, ओवर-फर्मेंटेशन या प्रिजर्वेटिव्स की समस्या होती है, जो शरीर पर बुरा असर डाल सकती है। खासकर छोटे बच्चों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए ये जानलेवा साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक, मास्क पहने शख्स ने तोड़ा लोहे का गेट, जानिए मामला
घर पर बनाएं सुरक्षित बैटर-
अगर आप डोसा या इडली खाने के शौकीन हैं, तो बेहतर है, कि खीरू घर पर ही तैयार करें। चावल, उड़द दाल, मेथी और पोहा को भिगोकर पीसें और सही तरीके से फर्मेंट करें। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें और इस्तेमाल से पहले बैटर को फ्रिज में स्टोर करें।
ये भी पढ़ें- 200 किलो केमिकल से पकाए गए आम जब्त, FSSAI ने बताया कैसे पहचानें असली-नकली में फर्क



