Delhi Assembly Security Breach: सोमवार की दोपहर दिल्ली विधानसभा परिसर में एक ऐसी घटना हुई, जिसने पूरे सुरक्षा तंत्र को हिला कर रख दिया। करीब 2 बजे एक मास्क पहने शख्स ने सफेद रंग की टाटा सिएरा गाड़ी से VIP प्रवेश द्वार यानी गेट नंबर 2 को तोड़कर अंदर घुस गया। अंदर जाकर उसने एक अजीबो-गरीब हरकत की, स्पीकर विजेंदर गुप्ता की गाड़ी के पास बरामदे में फूलों का गुलदस्ता रखा और वापस उसी तरह गेट तोड़ता हुआ बाहर निकल गया।
गेट भी तोड़ा, बैरियर भी-
जाते-जाते उस शख्स की गाड़ी ने लोहे का गेट और बूम बैरियर दोनों को टक्कर मारी। इतना ही नहीं पुलिस को एक रिक्शा चालक ने बताया कि उसी गाड़ी ने दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर बाहर आते वक्त उसे भी टक्कर मार दी। पूरी घटना करीब कुछ ही मिनटों में हो गई लेकिन इसने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए।
दो घंटे में पकड़े तीन संदिग्ध-
घटना के करीब दो घंटे के अंदर पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया और दो अन्य को हिरासत में लिया। बम दस्ता और अपराध शाखा को मौके पर बुलाया गया। अब तक की जाँच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। विशेष पुलिस आयुक्त (Special Cell) अनिल शुक्ला और विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) रविंद्र यादव मौके पर पहुँचे और जाँच की निगरानी कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर सरकार के 5 बड़े फैसले, जानिए आम आदमी पर क्या असर
गाड़ी उत्तर प्रदेश की, पहचान अभी अधूरी-
पुलिस के मुताबिक सफेद टाटा सिएरा गाड़ी उत्तर प्रदेश के नंबर प्लेट वाली थी और यह एक सरबजीत सिंह नाम के शख्स के नाम पंजीकृत है। हालाँकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि गाड़ी चला वही रहा था या कोई और। गेट नंबर 2 पर तैनात कर्मचारियों और घटना के वक्त मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Delhi में वृद्धा पेंशन के लिए होगा जियो-ट्रैकिंग सर्वे, नहीं माना ये नियम तो बंद हो जाएगी पेंशन



