Ghaziabad Modinagar Firing Incident
    Symbolic Photo Source - Google

    Ghaziabad Modinagar Firing Incident: 2 अप्रैल की रात गाज़ियाबाद के मोदीनगर में एक ऐसी घटना हुई, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 40 साल के राहुल चौधरी NH-58 के पास सीकरी कलां इलाके में स्थित स्वागत ढाबे पर अपनी स्कॉर्पियो लेकर रात करीब साढ़े नौ बजे पहुंचे और जो अगले कुछ मिनटों में हुआ, वो किसी एक्शन फिल्म के सीन जैसा था। उन पर 5 गोलियां दागी गईं, गर्दन, सीना, पेट और टांग पर चोटें आईं। खून बह रहा था, लेकिन राहुल ने हार नहीं मानी। उन्होंने खुद गाड़ी चलाई और 25 किलोमीटर से ज़्यादा का सफर तय करके संजय नगर के यशोदा अस्पताल पहुंचे।

    CCTV में कैद हुआ पूरा मामला-

    टाइम्स नाउ के मुताबिक मोदीनगर ACP भास्कर वर्मा ने बताया, कि 49 सेकंड की CCTV फूटेज में दो लोग ढाबे के बाहर एक स्कूटर के पास खड़े दिखे। जैसे ही राहुल की गाड़ी आई, उनमें से एक ने ड्राइवर साइड का दरवाज़ा खोला। करीब 20 सेकंड बाद एक तीसरा शख्स आया और सीधे गोली चला दी। हमलावर आराम से चला गया, जबकि बाकी दोनों स्कूटर पर भाग निकले। उस वक्त इलाके में काफी चहल-पहल थी और कई गाड़ियां भी गुज़र रही थीं।

    भैया फिर कब आओगे?

    राहुल की पत्नी करिश्मा ने बताया, कि उनके पति को विनय वशिष्ठ और अरविंद सैनी ने फोन करके बुलाया था। करीब 15 मिनट बात करने के बाद जब राहुल जाने लगे, तो सैनी ने गाड़ी का दरवाज़ा खोला और पूछा, “भैया फिर कब आओगे?” ठीक उसी वक्त वशिष्ठ, सैनी और अश्वनी चौहान ने किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर फायरिंग शुरू कर दी। करिश्मा का आरोप है, कि जलबीर पंडित, रवि वाल्मीकि और पीतम सैनी ने इस पूरी साजिश को अंजाम दिया।

    खुद चलकर आए, फिर गिर पड़े-

    अस्पताल पहुंचने के बाद भी राहुल की हिम्मत देखने वाली थी। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया, कि वो गाड़ी से खुद बाहर निकले, मदद के लिए आवाज़ लगाई और तब जाकर गिरे। तुरंत इमरजेंसी सर्जरी हुई और उन्हें ICU में भेजा गया। अभी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    ये भी पढ़ें- Delhi में पकड़ा गया नामी कंपनी के नकली टूथपेस्ट का बड़ा खेल, 200 किलो माल ज़ब्त

    पुराना रंजिश जमानत पर थे राहुल-

    पुलिस जांच में पता चला है, कि राहुल उस ढाबे पर ₹75,000 लेने गए थे। राहुल छह महीने पहले एक जिला पंचायत सदस्य से ₹15 लाख की वसूली के आरोप में जेल गए थे और दो महीने पहले ज़मानत पर छूटे थे। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं।

    ये भी पढ़ें- Raghav Chadha ने राज्यसभा पद से हटाए जाने के बाद शेयर किया दमदार वीडियो, देखिए

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।