Healthy Lifestyle Tips: आज की तेज़-रफ्तार जिंदगी में फिट रहना हर किसी की प्रायोरिटी बनता जा रहा है, लेकिन सच यह है, कि लोग वर्कआउट शुरू तो कर देते हैं, पर उसे लंबे समय तक जारी नहीं रख पाते। एक्सपर्ट्स का मानना है, कि फिटनेस जर्नी में सबसे बड़ी चुनौती मोटिवेशन नहीं, बल्कि कंसिस्टेंसी होती है। ऐसे में सवाल उठता है, आखिर ऐसा वर्कआउट रूटीन कैसे बनाया जाए जिसे आप सच में फॉलो कर सकें?
छोटी शुरुआत, बड़ा असर-
फिटनेस की शुरुआत अक्सर लोग बड़े गोल्स के साथ करते हैं, जैसे रोज़ एक घंटा जिम जाना। लेकिन यही एम्बिशन कई बार बर्नआउट का कारण बन जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, शुरुआत सिर्फ 10–15 मिनट से करनी चाहिए। इससे दिमाग पर प्रेशर कम पड़ता है और एक्सक्यूज़ बनने के चांसेस भी घट जाते हैं। धीरे-धीरे यही छोटी आदत एक मजबूत रूटीन में बदल जाती है।
पसंद का वर्कआउट ही टिकाऊ होता है-
हर किसी के लिए रनिंग या जिम जरूरी नहीं है। अगर आपको दौड़ना पसंद नहीं है, तो खुद को मजबूर करने का कोई फायदा नहीं। डांस, योगा, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या साइक्लिंग जैसे एक्टिविटीज चुनना बेहतर है, जिनमें आपको मज़ा आता हो। जब वर्कआउट बोझ नहीं बल्कि एंजॉयमेंट बन जाता है, तब उसे छोड़ना मुश्किल हो जाता है।
आदतों से जोड़ें फिटनेस-
नई आदत बनाने का सबसे आसान तरीका है, उसे पहले से मौजूद आदतों से जोड़ देना। जैसे सुबह चाय बनते समय कुछ स्क्वाट्स करना या ब्रश करने के बाद स्ट्रेचिंग करना। इस टेक्नीक को हैबिट स्टैकिंग कहा जाता है, जो धीरे-धीरे वर्कआउट को आपके डेली रूटीन का हिस्सा बना देती है।
माहौल भी बनाता है फर्क-
वर्कआउट करने का मन कई बार सिर्फ इसलिए नहीं बनता क्योंकि शुरुआत मुश्किल लगती है। ऐसे में एनवायरनमेंट तैयार करना बहुत मदद करता है। अगर आप रात में ही अपने वर्कआउट क्लोथ्स और शूज़ तैयार रख देते हैं, तो अगली सुबह डिसीजन लेने की जरूरत नहीं पड़ती। यह छोटी सी तैयारी डिसिप्लिन को आसान बना देती है।
व्यस्त दिनों में भी ना टूटे सिलसिला-
हर दिन एक जैसा नहीं होता। कभी काम ज्यादा होता है, तो कभी थकान। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वर्कआउट पूरी तरह छोड़ दिया जाए। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि ऐसे दिनों में कम से कम 5 मिनट का मिनी वर्कआउट जरूर करें। इससे हैबिट बनी रहती है और कंटीन्यूटी नहीं टूटती।
अपने ‘व्हाई’ को समझना है जरूरी-
वर्कआउट सिर्फ दिखावे के लिए नहीं होना चाहिए। जब तक इसके पीछे कोई पर्सनल रीजन नहीं होगा, मोटिवेशन जल्दी खत्म हो जाएगा। चाहे वह बैक पेन कम करना हो, एनर्जी बढ़ाना हो या फैमिली के साथ एक्टिव रहना हो, जब गोल क्लियर होता है, तब रूटीन टिकाऊ बनता है।
सिर्फ वजन नहीं, और भी चीजें करें ट्रैक-
अक्सर लोग सिर्फ वजन पर ध्यान देते हैं, लेकिन यह पूरी स्टोरी नहीं बताता। स्लीप की क्वालिटी, मूड, स्टैमिना और स्ट्रेंथ जैसे फैक्टर्स को ट्रैक करना ज्यादा जरूरी है। जब आप इन छोटी-छोटी इम्प्रूवमेंट्स को नोटिस करते हैं, तो आगे बढ़ने की मोटिवेशन खुद मिलती है।
साथ मिलकर बढ़ती है कंसिस्टेंसी-
वर्कआउट अकेले करना कई बार बोरिंग लग सकता है। ऐसे में एक दोस्त, ट्रेनर या ऑनलाइन कम्युनिटी का साथ आपकी कंसिस्टेंसी को मजबूत बना सकता है। जब कोई और आपसे एक्सपेक्ट करता है कि आप वर्कआउट करेंगे, तो कमिटमेंट और बढ़ जाता है।
ये भी पढ़ें- कम चीज़ों में ज़्यादा खूबसूरती, 7 आसान रूम सजावट के तरीके जो घर को बना दें शांत और सुंदर
फिटनेस एक आदत है, एक दिन का काम नहीं-
वर्कआउट रूटीन बनाना मुश्किल नहीं है, लेकिन उसे बनाए रखना असली चैलेंज है। छोटी शुरुआत, सही माइंडसेट और कंसिस्टेंट अप्रोच के साथ कोई भी व्यक्ति अपनी फिटनेस जर्नी को सफल बना सकता है। याद रखें, परफेक्ट रूटीन नहीं, बल्कि सस्टेनेबल रूटीन ही असली जीत है।
ये भी पढ़ें- FSSAI Ghee Test: घी असली है या नकली? FSSAI ने बताया 2 मिनट का घरेलू टेस्ट



