Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: कर्नाटक के तुमकुर स्थित Sri Siddhartha Medical College में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे कैंपस का माहौल बदल दिया। एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने क्लास के बीच एक छात्रा को प्रपोज़ कर दिया और यह सब उसके सहपाठियों के सामने हुआ। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है।

    क्लासरूम में हुआ विवाद-

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, कि प्रोफेसर क्लास को संबोधित करते हुए दावा करता है, कि एक छात्रा ने उससे अपने प्यार का इज़हार किया है। इसके बाद वह खुद भी उससे प्यार करने की बात कहता है। लेकिन छात्रा ने तुरंत इसका विरोध किया और प्रोफेसर के दावों को गलत बताया। उसने साफ कहा, कि अगर ऐसी कोई बात है, तो इसे प्रिंसिपल के सामने रखा जाए।

    इसके बावजूद प्रोफेसर ने जोर देते हुए कहा, “क्या तुमने ‘आई लव यू’ नहीं कहा था?” यहां तक, कि उसने सीसीटीवी फुटेज होने का भी दावा किया। इस पर छात्रा ने सबूत दिखाने की मांग की। माहौल तनावपूर्ण होते देख प्रोफेसर क्लास छोड़कर चला गया और अगले दिन बात करने की बात कही।

    क्लास से बाहर निकला मामला-

    लेकिन मामला यहीं नहीं रुका। एनडीटीवी की मानें तो, क्लास के बाद यह विवाद कैंपस में बढ़ गया। बहस इतनी बढ़ी, कि यह हाथापाई में बदल गई। आरोप है, कि छात्रा ने गुस्से में प्रोफेसर को चप्पल से मारा, जबकि अन्य छात्र भी इकट्ठा हो गए और उन्होंने प्रोफेसर के साथ बदसलूकी की। इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए, प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पुलिस में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: बिना बाइक के सिर्फ टैंक लेकर पेट्रोल भरवाया, वर्दीधारी के सामने उड़ी कानून की धज्जियां

    सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा-

    इस घटना के वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। कई यूजर्स ने इसे सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण बताया। एक यूजर ने लिखा, कि “मार्गदर्शन करना एक शिक्षक का काम होता है, न कि ऐसी हरकत करना।”

    कुछ लोगों ने उम्र के अंतर पर भी सवाल उठाए और कहा, कि एक 45-50 साल के प्रोफेसर का 19 साल की छात्रा को प्रपोज़ करना बेहद गलत है। वहीं कुछ यूजर्स ने छात्रा के रिएक्शन को “instant karma” बताते हुए उसका समर्थन किया।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: कन्या पूजन पर उठे सवाल, देखें वायरल वीडियो देख क्यों भड़के लोग

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।