Viral Video: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व आज राम नवमी के साथ अपने अंतिम चरण में पहुंच गया, जहां घर-घर में कन्या पूजन की परंपरा निभाई गई। छोटी-छोटी बच्चियों को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर उनका सम्मान किया जाता है, उन्हें भोजन कराया जाता है और उपहार दिए जाते हैं। लेकिन इस बार आस्था के इस पर्व के बीच एक वायरल वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है, कि क्या यह परंपरा धीरे-धीरे अपनी असली भावना खो रही है।
वायरल वीडियो में दिखा चौंकाने वाला नज़ारा-
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में एक व्यक्ति साइकिल से कॉलोनियों में घूमते हुए दिखाता है, कि किस तरह सड़कों के किनारे, गाड़ियों के पास और दीवारों के पास पूड़ी, हलवा, फल और प्लास्टिक की प्लेट्स बिखरी पड़ी हैं। ये वही प्रसाद है, जिसे घरों में सुबह-सुबह बड़ी श्रद्धा और मेहनत से तैयार किया जाता है। वीडियो में वह व्यक्ति दुख जताते हुए कहता है, कि “हमारी माताएं इतनी भक्ति से खाना बनाती हैं और उसका ये हाल हो रहा है।”
It’s honestly heartbreaking.
— Divya Gandotra Tandon (@divya_gandotra) March 27, 2026
During Navratri, people wake up early, cook with devotion, prepare prasad with love for little kids who come as Kanjaks.
It’s not just food… it’s faith, emotion, and respect.
But what do we see now?
Some children come only for the money,… pic.twitter.com/xngjLBVeVK
ज्यादा घर, ज्यादा प्रसाद और बढ़ता वेस्ट-
वीडियो में यह भी बताया गया है, कि आजकल बच्चे एक ही दिन में 10-15 घरों में कन्या पूजन के लिए जाते हैं। हर जगह उन्हें पैसे, चूड़ियां और उपहार मिलते हैं। ऐसे में इतना सारा खाना खाना किसी भी बच्चे के लिए संभव नहीं होता, जिसका नतीजा यह होता है, कि प्रसाद का बड़ा हिस्सा सड़कों पर फेंक दिया जाता है।
सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया-
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की भावनाएं भी खुलकर सामने आईं। कई लोगों ने इसे दुखद बताते हुए कहा, कि यह सिर्फ खाने की बर्बादी नहीं बल्कि आस्था, भावनाओं और सम्मान का भी अपमान है। कुछ यूजर्स ने यह भी बताया, कि अब “माता की चुनरी” जैसी पवित्र चीजें भी सड़कों पर पड़ी मिल रही हैं, जो चिंताजनक है।
हालांकि कुछ लोगों ने बच्चों का पक्ष लेते हुए कहा, कि हर बच्चा ऐसा नहीं करता और शायद सोशल मीडिया का प्रभाव भी इस व्यवहार को बदल रहा है। वहीं कुछ यूजर्स का मानना है, कि यह सिर्फ धार्मिक मुद्दा नहीं. बल्कि एक सामान्य वेस्ट मैनेजमेंट की समस्या है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: यहां साल में सिर्फ 2 दिन चलती है ट्रेन, भारत के इस अनोखे रेलवे स्टेशन की कहानी वायरल
समाधान क्या हो सकता है?
इस पूरे मामले के बीच कई लोगों ने व्यावहारिक सुझाव भी दिए हैं। जैसे कि जरूरत से ज्यादा खाना बनाने के बजाय सीमित मात्रा में प्रसाद तैयार किया जाए, बच्चों को पैक्ड फूड या उपयोगी चीजें जैसे पेंसिल बॉक्स, रुमाल आदि दिए जाएं। साथ ही केवल उन्हीं बच्चों को आमंत्रित किया जाए, जो घर पर बैठकर प्रसाद ग्रहण करें।
ये भी पढ़ें- Viral Video: बिना बाइक के सिर्फ टैंक लेकर पेट्रोल भरवाया, वर्दीधारी के सामने उड़ी कानून की धज्जियां



