Karan Johar and Yami Gautam: बॉलीवुड में सफलता बड़े-बड़े रिश्ते बदल देती है और यह बात एक बार फिर साबित हो गई। Prime Video Slate 2026 के एक कार्यक्रम में फिल्म निर्माता करण जौहर ने अभिनेत्री यामी गौतम को गले लगाया और उन्हें अपनी “पसंदीदा अभिनेत्रियों” में से एक बताया। यह यामी की आने वाली फिल्म ‘नई नवेली’ के ऐलान से ठीक पहले का था। वीडियो वायरल हुआ और इंटरनेट पर जो तूफान आया वो करण जौहर को अच्छे से याद रहेगा।
पुराना हिसाब-
इंटरनेट की याददाश्त बहुत तेज़ होती है। जैसे ही करण जौहर और यामी का गले मिलने का वीडियो वायरल हुआ लोगों ने India’s Got Talent का एक पुराना वीडियो खोज निकाला। उस वीडियो में यामी गौतम अपनी फिल्म URI के प्रचार के लिए शो पर गई थीं और करण जौहर, मलाइका अरोड़ा और किरण खेर ने कथित तौर पर उन्हें पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया था। उस पुराने वीडियो और इस नए वीडियो को साथ रखकर लोगों ने करण जौहर पर जमकर तंज कसे।
Changing power dynamics in Bollywood pic.twitter.com/KiKwePAzDX
— iMac_too (@iMac_too) March 22, 2026
इंटरनेट का करारा जवाब-
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं बेहद तीखी रहीं। “What karma!” और “Time changes everything” जैसी टिप्पणियां खूब वायरल हुईं। लोगों ने सीधे तौर पर कहा, कि जब यामी की फिल्म URI सुपरहिट हुई, तब भी उन्हें सम्मान नहीं मिला, लेकिन अब जब उनके पति आदित्य धर की धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है, तो अचानक करण जौहर को यामी याद आ गईं।
Damn !! What Karma Strikes !!
— Knight Rider (@iKnightRider19) March 22, 2026
They Karan Johar, @MalaikaArora @KirronKherBJP ignored @yamigautam !!
Now Karan Johar talking and hugging her !! This Karan is Snake who is full of Venom for Non-Nepos !! https://t.co/DWWmde1i9w@AdityaDharFilms pic.twitter.com/MGHfnBLwMz
करण जौहर और आदित्य धर की दरार-
यह भी दिलचस्प है, कि धुरंधर: द रिवेंज की स्क्रीनिंग में करण जौहर शामिल नहीं हुए थे। अफवाहें थीं, कि उनके और आदित्य धर के बीच कोई खटास है। लेकिन फिल्म की ज़बरदस्त सफलता के बाद करण जौहर ने सोशल मीडिया पर आदित्य की खुलकर तारीफ की। अब इस गले मिलने के वीडियो के बाद लगता है, कि दोनों के बीच की तनातनी खत्म हो गई है और सफलता ने यह काम कर दिखाया।
ये भी पढ़ें- Badshah पर नहीं होगी रहम, हरियाणा पुलिस ने मिटाए 857 लिंक, गिरफ्तारी की मांग और..
यामी गौतम-
इन सबके बीच यामी गौतम की आने वाली फिल्म ‘नई नवेली’ की घोषणा ने उनके करियर में एक और रोमांचक अध्याय जोड़ दिया है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है और धुरंधर 2 की सफलता के बाद उनके फैन्स की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। करण जौहर की तारीफ हो या इंटरनेट की ट्रोलिंग यामी गौतम इन दिनों हर तरफ चर्चा में हैं और यही उनकी असली जीत है।
ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं Isha Rikhi? पंजाबी एक्ट्रैस और मॉडल जिनसे Badshah ने की शादी



