WhatsApp After Reading Massage: कभी न कभी आपने किसी को OTP, पासवर्ड या कोई ज़रूरी कोड WhatsApp पर भेजा होगा और फिर मन में यह डर रहा होगा, कि यह मैसेज chat में पड़ा है, कोई देख न ले। इसी परेशानी का हल लेकर आ रहा है, WhatsApp का एक नया फीचर जिसका नाम है “After reading”। फीचर ट्रैकर WABetaInfo ने इसे Android के नए बेटा वर्ज़न में खोजा है और यह जानकर आप भी खुश हो जाएंगे।
कैसे काम करेगा यह नया फीचर?
इस फीचर का तरीका बेहद सरल है। जैसे ही सामने वाला व्यक्ति आपका मैसेज पढ़ेगा, 15 मिनट की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी और जैसे ही यह समय पूरा होगा, मैसेज दोनों तरफ से यानी भेजने वाले और पाने वाले दोनों की चैट से अपने आप गायब हो जाएगा। अगर मैसेज खोला ही नहीं गया, तो वो 24 घंटे तक रहेगा और उसके बाद खुद-ब-खुद हट जाएगा। यानी chat हिस्टरी में कोई संवेदनशील जानकारी रहेगी ही नहीं।
Blue tick बंद हो तब भी काम करेगा-
एक और दिलचस्प बात, यह फीचर तब भी काम करेगा, जब आपने रीड रिसिप्ट यानी ब्लू टिक बंद कर रखी हो। आमतौर पर ब्लू टिक बंद होने पर WhatsApp को नहीं पता चलता, कि मैसेज पढ़ा गया या नहीं। लेकिन “After reading” फीचर में WhatsApp खुद पता लगा लेगा, कि मैसेज कब खोला गया और उसी हिसाब से 15 मिनट की घड़ी शुरू कर देगा। यानी निजता और सुरक्षा दोनों एक साथ।
पहले से मौजूद फीचर्स से कैसे अलग है यह?
WhatsApp पहले से disappearing messages का ऑप्शन देता है, जिसमें 24 घंटे, 7 दिन या 90 दिन में मैसेज गायब होते हैं। लेकिन जब बात OTP, पासवर्ड या किसी ज़रूरी कोड की हो तो इतना लंबा इंतज़ार ठीक नहीं लगता। “After reading” फीचर इसी कमी को पूरा करेगा, मैसेज पढ़ते ही जल्द से जल्द हट जाएगा। यह व्यू वंस फीचर से भी एक कदम आगे है, जो अभी सिर्फ तस्वीरों, वीडियो और ऑडियो मैसेज के लिए है।
ये भी पढ़ें- जानिए कैसे एक फिटनेस ऐप और स्मार्टवॉच ने ईरान युद्ध के दौरान फ्रांस नेवी के एयरक्राफ्ट की पोज़िशन की पब्लिक
अभी कब मिलेगा यह फीचर?
फिलहाल यह फीचर Android beta वर्शन 2.26.12.2 में मिला है, लेकिन अभी beta टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है। WhatsApp अभी इसके काम करने के तरीके को परख रहा है। जब यह फीचर पूरी तरह तैयार होगा, तो सबके लिए जारी किया जाएगा। लेकिन एक बात तय है, जब यह आएगा, तो WhatsApp पर संवेदनशील जानकारी शेयर करना पहले से कहीं ज़्यादा सुरक्षित हो जाएगा।
ये भी पढ़ें- अब WhatsApp पर बिना फोन नंबर दिए होगी बात, जानिए कब और कैसे आएगा Username Feature



