Viral Video: काम करते-करते कभी न कभी सबका मन करता है, कि बस, अब बहुत हो गया, ज़रा नाच लें, मस्ती कर लें। यह सोच सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं रही, अब रोबोट्स भी इसी राह पर चल पड़े हैं। कैलिफोर्निया के एक चीनी रेस्टोरेंट में एक ह्यूमनॉइड रोबोट का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस रोबोट ने काम बीच में छोड़ा, मेज़ पर रखे बर्तन पटके और फिर जमकर नाचने लगा और यह सब तब हुआ, जब रेस्टोरेंट में ग्राहक मौजूद थे।
पहले मुस्कुराया, फिर बिगड़ा-
वीडियो में यह रोबोट्स “I’m Good” लिखा एप्रन पहने नज़र आता है और उसके चेहरे पर एक बड़ी LED मुस्कान चमक रही है, बिल्कुल वैसे जैसे कोई खुश और मेहनती कर्मचारी हो। लेकिन कुछ ही पलों में उसने मेज़ पर रखा सामान पटक दिया और अपनी बाहें लहराते हुए नाचना शुरू कर दिया। शुरुआत में लोग हंसे, कर्मचारी भी मुस्कुराए, लगा शायद यह कोई मज़ेदार प्रदर्शन है। लेकिन जब रोबोट रुकने का नाम ही नहीं ले रहा था, तो एक कर्मचारी ने उसे पीछे से पकड़ने की कोशिश की।
Incident Report:
Employee: Robot.
Infraction: Unauthorized dancing and smashed dishes.
Staff required to contain: Several.
Reason given: He just wants to dance.
The robot has no regrets.pic.twitter.com/MUATJfhvIq
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) March 17, 2026
तीन कर्मचारी मिले, फिर भी robot जीता-
धीरे-धीरे एक की जगह तीन कर्मचारी उस robot को रोकने में जुट गए, पर किसी को समझ नहीं आ रहा था, कि इसे बंद कैसे करें। इस पूरे वक्त robot की स्क्रीन पर दो बड़ी-बड़ी आंखें झिलमिला रही थीं, जैसे वो जानबूझकर मासूम दिखने की कोशिश कर रहा हो। आखिरकार जब robot का “परफॉरमेंस” खत्म हुआ तो उसने एक डेब पोज़ किया और रुक गया, जैसे कह रहा हो, “हां, अब हो गया।” कर्मचारी चले गए। Robot 1, इंसान 0।
गलती से दब गया-
रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना Haidilao रेस्टोरेंट में Disney की, फिल्म Zootopia 2 के प्रचार कार्यक्रम के दौरान हुई। यह रोबोट रिमोट से चलाया जाता है और इसे ग्राहकों से हाथ मिलाने, हाए-फाए देने और दिल का आकार बनाने जैसी हरकतें करने के लिए तैयार किया गया है। लेकिन उस दिन किसी कर्मचारी ने गलती से “क्रज़ी डांस” वाला बटन दबा दिया और फिर जो हुआ वो सबने देखा। राहत की बात यह रही, कि इस पूरे हंगामे में कोई घायल नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें- Viral Video: भीड़ में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला, शख्स ने कैमरे में कैद कर खोली पोल
इंसानों की नौकरी लेंगे robots?
यह घटना एक बड़े सवाल की तरफ भी इशारा करती है, क्या robots सच में इंसानों की जगह ले सकते हैं? फिलहाल तो ऐसा नहीं लगता। हालांकि चीन में robots ने पिछले महीने एक बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहद शानदार नृत्य प्रस्तुति दी थी। दूसरी तरफ Elon Musk भी अपने ऑप्टिनस ह्यूमनॉइड रोबोट पर काम कर रहे हैं और पिछले साल उन्होंने उसका Kung Fu करते हुए एक वीडियो साझा किया था। लेकिन कैलिफोर्निया के इस रेस्टोरेंट ने साबित कर दिया, कि अभी robots को इंसानों की जगह लेने में थोड़ा और वक्त लगेगा और तब तक वो हमें हंसाते रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Viral Video: Namo Metro में नाच-गाना पड़ा भारी, 11 लोग हिरासत में, वीडियो हुआ वायरल



