Vicky Kaushal: बॉलीवुड में अपनी सादगी और ग्राउंडेड पर्सनेलिटी के लिए पहचाने जाने वाले Vicky Kaushal इस वक्त एक अलग ही वजह से चर्चा में हैं। आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ और Katrina Kaif के साथ रिश्ते को लेकर “green-flag husband” कहे जाने वाले विक्की अब सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना कर रहे हैं। वजह है, एक वायरल वीडियो, जिसमें उन्होंने शादीशुदा ज़िंदगी को लेकर मजाक किया, जो कई लोगों को पसंद नहीं आया।
शादी में किया मजाक, इंटरनेट पर हुआ वायरल-
दरअसल, एक वेडिंग फंक्शन के दौरान विक्की कौशल मेहमानों से बातचीत करते नजर आए। उन्होंने मजाकिया अंदाज में दूल्हे से अपनी फिल्म Uri: The Surgical Strike का फेमस डायलॉग “How’s the josh?” बोलने को कहा। माहौल काफी एंटरटेनिंग था और लोगों ने भी जोश के साथ जवाब दिया।
लेकिन इसके बाद विक्की ने शादीशुदा मर्दों पर एक हल्का-फुल्का कमेंट किया, कि बैचलर्स का जोश हमेशा हाई रहता है, जबकि शादीशुदा लोगों का जोश साल दर साल कम होता जाता है। उस समय यह मजाक हल्का लगा, लेकिन जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, रिएक्शन बिल्कुल अलग था।
ये मजाक अब आउटडेटेड है-
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने विक्की को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने इस मजाक को “misogynistic” और “outdated” बताया। उनका कहना है कि शादी को बोझ या बंधन की तरह दिखाने वाले जोक्स अब पुराने हो चुके हैं और 2026 में इस तरह की सोच ठीक नहीं लगती।
कुछ यूज़र्स ने तो यहां तक कह दिया, कि ऐसे जोक्स को 2016 के कॉमेडी शोज़ में ही छोड़ देना चाहिए था। लोगों का मानना है, कि आज के समय में रिलेशनशिप्स को ज्यादा रिस्पेक्ट और इक्वलिटी के नजरिए से देखना चाहिए, न कि पुराने स्टीरियोटाइप्स के साथ।
डबल स्टैंडर्ड पर भी उठे सवाल
इस विवाद में एक और दिलचस्प एंगल सामने आया डबल स्टैंडर्ड का। कुछ यूज़र्स का कहना है कि अगर यही मजाक कोई और स्टार जैसे रणबीर कपूर या रणवीर सिंह करते, तो शायद उन्हें ज्यादा ट्रोलिंग झेलनी पड़ती। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया, कि विक्की, जिन्हें हमेशा respectful और progressive माना जाता है, उनसे इस तरह का मजाक उम्मीद नहीं थी।
ये भी पढ़ें- Thalapathy Vijay और Trisha Krishnan जल्द करने वाले हैं शादी? एक्ट्रेस की मां ने..
पब्लिक में ऐसे जोक्स गलत मैसेज दे सकते हैं-
सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने यह भी कहा कि भले ही कपल्स के बीच इस तरह की मस्ती चलती हो, लेकिन पब्लिक प्लेटफॉर्म पर ऐसे कमेंट गलत तरीके से लिए जा सकते हैं। एक यूज़र ने लिखा कि “यह मजाक भले ही हल्का हो, लेकिन यह indirectly पत्नी का मजाक उड़ाने जैसा लगता है।” वहीं, दूसरे ने कहा कि सेलेब्रिटीज़ के शब्दों का असर ज्यादा होता है, इसलिए उन्हें बोलते समय ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- Arrest Badshah: बादशाह को जहां मिले वहां पकड़ो, महिला आयोग ने पुलिस को दिया सीधा आदेश



