Viral Video
    Photo Drag From X Video (@Deadlykalesh)

    Viral Video: 14 मार्च 2026 को महाराष्ट्र के पुणे शहर के दिघी इलाके से एक ऐसी खबर आई, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। पिंपरी-चिंचवड की एक आवासीय सोसाइटी में लिफ्ट के दरवाजे में एक छोटी बच्ची का हाथ बुरी तरह फंस गया। यह पूरी घटना सोसाइटी के CCTV कैमरे में कैद हो गई और जब यह वीडियो सामने आया, तो सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया।

    कैसे हुआ यह हादसा?

    घटना उस वक्त हुई जब दो छोटी बच्चियां अपने परिवार के सदस्यों के साथ लिफ्ट में सवार हुईं। जैसे ही लिफ्ट अपनी मंजिल पर पहुंची और दरवाजा खुलने लगा, एक मासूम बच्ची ने अपना हाथ दरवाजे के पैनल की तरफ बढ़ाया। देखते ही देखते उसका नन्हा हाथ दरवाजे के सिकुड़ते हिस्से की संकरी दरार में खिंच गया। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत लिफ्ट रोकी और कई मिनटों की मशक्कत के बाद बड़ी सावधानी से बच्ची का हाथ बाहर निकाला। राहत की बात यह रही, कि बच्ची को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

    डिजाइन में खामी या लापरवाही?

    इस घटना के सामने आते ही आम लोगों ने लिफ्ट की बनावट पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कई लोगों का कहना है लिफ्ट निर्माताओं को दरवाजों की दरारें कम करनी चाहिए और छोटी उंगलियों को अंदर जाने से रोकने के लिए सुरक्षात्मक जाली या गार्ड लगाने चाहिए। कई लोगों ने यह भी कहा, कि अगर सेंसर ठीक से काम करते तो यह हादसा शायद होता ही नहीं।

    पुरानी त्रासदी की याद भी हो गई ताजा-

    इस हादसे ने 2025 में चरहोली इलाके में हुई एक दुखद घटना की याद भी दिला दी, जब एक 12 साल के लड़के की लिफ्ट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उस घटना के बाद भी सोसाइटियों में सुरक्षा को लेकर आवाजें उठी थीं, लेकिन जमीन पर कुछ खास नहीं बदला।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: हार्दिक पंड्या और महिका शर्मा के वायरल वीडियो से क्यों मचा बवाल?

    क्या करें ताकि ऐसा न हो?

    हर आवासीय सोसाइटी को अपनी लिफ्ट का नियमित तकनीकी निरीक्षण करवाना चाहिए। लिफ्ट में बच्चे के साथ हों तो हमेशा उसका हाथ थामे रहें, दरवाजे के पास न जाने दें और खुद भी फोन से दूर रहें। यह हादसा एक चेतावनी है, वक्त रहते सावधान हो जाएं।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: Monalisa की शादी की खबर सुन रो पड़े पिता, कहा बोला था एक्टिंग के लिए..

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।