Viral Video: मध्यप्रदेश के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोसले, जिसे पूरा इंटरनेट “कुंभ वायरल गर्ल” के नाम से जानता है, एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह है उसकी वो शादी, जो परिवार को बताए बिना केरल में हुई। उसके पिता जयसिंह भोसले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रुंधे गले से कह रहे हैं, “मैंने सोचा था, ये लोग उसे एक्टिंग के लिए ले गए हैं, हमारी और हमारी बिरादरी की इज्जत बढ़ेगी। लेकिन ये हो गया।” उनकी आवाज में दर्द भी है और हैरानी भी।
रुद्राक्ष बेचने वाली लड़की से वायरल सेंसेशन तक-
साल 2025 के प्रयागराज महाकुंभ में मोनालिसा तीर्थयात्रियों को रुद्राक्ष की मालाएं बेच रही थी। उसकी बोल्ड बिक्री की शैली और अनोखी हेज़ल आंखों के छोटे-छोटे वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गए। देखते ही देखते वो “कुंभ वायरल गर्ल” बन गई। लेकिन यह शोहरत सिर्फ खुशियां नहीं लाई, भीड़ का लगातार पीछा करना इतना बढ़ गया, कि उसे कुंभ मेला वक्त से पहले ही छोड़ना पड़ा। इंदौर लौटने के बाद उसने X पर लिखा, “इससे बड़ी कामयाबी क्या होगी, कि वापस आने के बाद भी लोग मुझसे मिलने आते हैं।” इंस्टाग्राम पर उसके चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए।
Monalisa S's father say she was fraudulently separated from him and married to Farman.
He was unaware that his 'innocent' daughter was being pulled into a 'trap'.
"I thought they took her for acting and building repute for us and our community. But this happened," he says. pic.twitter.com/vItctd3gp2
— Siddhi 🇮🇳 (@moodiesiddy) March 13, 2026
फिल्मों का दरवाजा खुला-
वायरल होने के बाद मोनालिसा को फिल्मों के ऑफर आने लगे। फिल्ममेकर सनोज मिश्रा ने उसे “The Diary of Manipur” में लीड रोल दिया। इसके अलावा तेलुगु फिल्म “Life” और मलयालम फिल्म “नागम्मा” में भी वो साइन हुई बताई जाती है। “Pushpa 2” के पोस्टर के सामने खड़े होकर उसने एक वीडियो में कहा था, “आज पोस्टर के बाहर, कल अंदर। यही वक्त का चक्र है।” यही फिल्मी सफर उसे फर्मान खान तक ले गया।
फर्मान से दोस्ती, फिर मोहब्बत, फिर शादी-
महाराष्ट्र के अभिनेता और मॉडल फर्मान खान से मोनालिसा की मुलाकात एक फिल्म सेट पर हुई। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और बताया जाता है, कि पहले प्रपोज मोनालिसा ने किया। लेकिन घर में धर्म के फर्क की वजह से परिवार ने इस रिश्ते का विरोध किया। पिता ने कहीं और शादी तय करनी चाही। तब दोनों ने केरल जाकर तिरुवनंतपुरम के नेनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। वीडियो में मोनालिसा लाल साड़ी और सिंदूर में नजर आती है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: India से सस्ता निकला China, ट्रैवल ब्लॉगर ने शेयर किया एक्सपिरियंस, लग्ज़री होटल सिर्फ..
मैं 18 साल की हूं, यह लव जिहाद नहीं है-
शादी के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलीं। मोनालिसा ने कहा, “मैं 18 साल की हूं। हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई है। यह लव जिहाद नहीं है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं।” फर्मान ने भी बताया, कि शादी का रजिस्ट्रेशन हुआ है, जो नाबालिग होने पर संभव नहीं होता। जोड़े ने पहले थांपनूर पुलिस स्टेशन में सुरक्षा भी मांगी थी, जब आशंका थी, कि उसे जबरन वापस ले जाया जाएगा। पुलिस ने परिवार को स्पष्ट कर दिया, कि मोनालिसा वयस्क है और अपना फैसला खुद लेने के लिए स्वतंत्र है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: हार्दिक पंड्या और महिका शर्मा के वायरल वीडियो से क्यों मचा बवाल?



