iPhone Fold Leaks
    Photo Source - Google

    iPhone Fold Leaks: Samsung सात पीढ़ियों से फोल्डेबल फोन बना रहा है, Google और Motorola भी इस दौड़ में शामिल हो चुके हैं, लेकिन Apple के चाहने वाले बस देखते रहे। अब वो लंबा इंतज़ार खत्म होने वाला है। लीक्स के मुताबिक, Apple का पहला फोल्डेबल iPhone इसी साल सितंबर में Apple Park के लॉन्च इवेंट में पेश होगा। इसे अभी “iPhone Fold” के नाम से जाना जा रहा है, हालाँकि Bloomberg के जाने-माने पत्रकार Mark Gurman का कहना है, कि Apple इसे “iPhone Ultra” नाम भी दे सकता है।

    डिज़ाइन Samsung जैसा-

    लीक हुए CAD renders के मुताबिक, iPhone Fold में Samsung Galaxy Z Fold जैसा book-style फोल्डिंग सिस्टम होगा। बाहर की स्क्रीन 5.5 इंच की होगी और अंदर खुलने पर 7.8 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलेगी। स्क्रीन का अनुपात 4:3 होगा। मोटाई की बात करें, तो मुड़ी हुई अवस्था में यह 9 से 9.5mm और खुली हुई अवस्था में सिर्फ 4.5 से 4.8mm होगी यानी खुलने पर यह किसी भी मौजूदा iPhone से भी पतली होगी।

    स्क्रीन क्रीज़ नहीं-

    फोल्डेबल फोन की सबसे बड़ी शिकायत हमेशा बीच की सिलवट यानी क्रीज़ रही है। लेकिन Apple ने इस पर खास ध्यान दिया है। विश्लेषक Ming-Chi Kuo के मुताबिक, Apple ने हिंज में liquid metal और एक धातु की प्लेट का इस्तेमाल किया है ताकि स्क्रीन पर मोड़ने का दबाव कम पड़े। चेसिस titanium का होगा और हिंज titanium व stainless steel के मिश्रण से बना होगा। रंगों की बात करें, तो Gurman का कहना है, कि Apple सादे रंग रख सकता है, गहरा धूसर, काला या हल्का सफेद।

    चिप और खासियतें-

    iPhone Fold में A20 Pro चिप होगी, वही जो iPhone 18 Pro में होगी। यानी प्रदर्शन के मामले में कोई कमी नहीं। Face ID की जगह इसमें साइड में Touch ID दिया जाएगा, जिससे जगह बचाई जा सके। Qualcomm modem की जगह Apple का अपना C2 modem होगा और यह e-SIM only हो सकता है।

    iPhone Fold एक नज़र में-

    विवरणलीक्स
    बाहरी स्क्रीन5.5 इंच
    अंदरूनी स्क्रीन7.8 इंच (क्रीज़-फ्री)
    पिछले कैमरेदो — 48MP + 48MP
    सामने का कैमराएक बाहर, एक अंदर
    प्रोसेसरA20 Pro
    पहचानTouch ID (Face ID नहीं)
    मोटाई (मुड़ा हुआ)9–9.5mm
    मोटाई (खुला हुआ)4.5–4.8mm
    अनुमानित कीमत$2,000–$2,500 (अमेरिका)
    लॉन्चसितंबर 2026

    ये भी पढ़ें- अब व्हट्सएप भी लेगा पैसे? WhatsApp Plus में मिलेंगे गजब के फीचर्स, जानें क्या होगा खास

    कीमत-

    अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत 2,000 से 2,500 डॉलर के बीच हो सकती है यानी मौजूदा iPhone से लगभग दोगुनी। भारत में कीमत को लेकर अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है। लेकिन इतना तय है, कि यह Apple का अब तक का सबसे महँगा और सबसे अलग iPhone होगा और उन लोगों के लिए जो सालों से इसका इंतज़ार कर रहे थे, शायद हर पैसा वसूल हो।

    ये भी पढ़ें- iPhone Air से Samsung Galaxy S25+ तक कई फोन्स पर मिल रहा ज़बरदस्त डिस्काउंट, ऑफर सिमित…

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।