Viral Video: ICC T20 विश्व कप 2026 में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की, लेकिन जश्न के बाद सोशल मीडिया पर एक अलग ही बहस छिड़ गई। हार्दिक पंड्या और उनकी गर्लफ्रेंड महिका शर्मा का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसने लाखों लोगों का ध्यान खींच लिया।
अहमदाबाद के मैदान से उठी चिंगारी-
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में फाइनल मैच के बाद जब पूरा भारत जश्न में डूबा था, तब एक वीडियो क्लिप तेजी से इंटरनेट पर फैलने लगी। इस वीडियो में हार्दिक पंड्या और महिका शर्मा पोडियम पर एक साथ लेटे हुए नजर आ रहे हैं। चारों तरफ रंग-बिरंगी पन्नियां बिखरी हुई हैं, खिलाड़ी और टीम स्टाफ के लोग मैदान में घूम रहे हैं और जश्न का माहौल है। यह पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते वायरल हो गया।
लोगों ने क्या कहा-
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया। एक तरफ वो लोग थे, जिन्होंने इस पल को गलत बताया। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा, कि इतने बड़े मौके पर पोडियम की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए थी। कुछ लोगों ने यह भी कहा, कि जीत का मंच केवल खेल और देश के सम्मान का प्रतीक होता है, उसे इस तरह इस्तेमाल करना ठीक नहीं लगा। कई लोगों ने दूसरे क्रिकेटर जोड़ों से तुलना करते हुए बहस को और भी बड़ा कर दिया।
दूसरी तरफ, बड़ी संख्या में ऐसे फैंस भी थे, जिन्होंने हार्दिक और महिका का बचाव किया। उनका कहना था, कि इतने लंबे और थकाऊ टूर्नामेंट के बाद खिलाड़ियों और उनके प्रियजनों को अपनी खुशी अपने तरीके से जाहिर करने का हक है। यह बस एक भावुक पल था जो कैमरे में कैद हो गया।
What the hell is Hardik Pandya doing here? 😭
— Kusha Sharma (@Kushacritic) March 9, 2026
Looks like he was just left alone on the ground to get intimate with Mehieka last night 😂 pic.twitter.com/iNYPQEPlD8
महिका शर्मा पहले भी आ चुकी थीं सुर्खियों में-
इससे पहले भी उसी शाम महिका शर्मा तब चर्चा में आई थीं, जब भारत की जीत तय होते ही वो मैदान में दौड़ी आईं और हार्दिक को गले लगाकर उनके गाल पर प्यार से चुंबन किया। उस वक्त हार्दिक तिरंगे में लिपटे खड़े थे। इसके बाद दोनों को जश्न के दौरान एक साथ नाचते हुए भी देखा गया।
ये भी पढ़ें- Viral Video: स्कूल में 10वीं के छात्र ने टीचर को सबके सामने मारा मुक्का, देखें वीडियो हो रहा वायरल
जीत तो हुई, पर बहस अभी जारी है-
भारत ने इस फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए मजबूत स्कोर खड़ा किया और फिर गेंदबाजी में न्यूजीलैंड को दबाकर T20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। देशभर में जश्न का माहौल है, लेकिन हार्दिक और महिका का वायरल वीडियो इस यादगार रात में एक अलग तरह की चर्चा जोड़ गया है। जीत तो हुई पर सवाल यह है कि जश्न की एक सीमा होती है या नहीं यह बहस अभी थमी नहीं है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: India से सस्ता निकला China, ट्रैवल ब्लॉगर ने शेयर किया एक्सपिरियंस, लग्ज़री होटल सिर्फ..



