WhatsApp Plus: दुनिया का सबसे मशहूर मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब एक नया पेड प्लान लाने की तैयारी में है, जिसका नाम होगा “WhatsApp Plus।” WaBetaInfo की X पर आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह सुविधा अभी तैयार की जा रही है और आने वाले वक्त में एंडरॉइड और iOS दोनों इस्तेमाल करने वालों के लिए उपलब्ध हो सकती है। राहत की बात यह है, कि WhatsApp का नॉर्मल वर्ज़न पहले की तरह बिल्कुल मुफ्त रहेगा। यह प्लान उन लोगों के लिए है, जो ऐप को अपने हिसाब से और ज़्यादा अपना बनाना चाहते हैं।
अपने मन का WhatsApp जैसे चाहो वैसे सजाओ-
WhatsApp Plus की सबसे बड़ी खासियत होगी, इसकी सजावट यानी कस्टमाइज़ेशन। अभी तक WhatsApp में रंग या थीम बदलने का कोई विकल्प नहीं है, लेकिन यह प्लान लेने वाले app का पूरा रंग-रूप बदल सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 14 अलग-अलग ऐप आइकन्स भी मिलेंगे, यानी आप तय कर सकेंगे, कि आपके फोन की होम स्क्रीन पर WhatsApp का निशान कैसा दिखे। यह उन लोगों के लिए बड़ी सहूलियत है, जो अपना फोन अपने अंदाज़ में रखना पसंद करते हैं।
3 नहीं, अब 20 chats को ऊपर रखो!
अभी WhatsApp में आप सिर्फ 3 chats को सबसे ऊपर पीन कर सकते हैं, जो कई लोगों को कम लगता है। WhatsApp Plus में यह सीमा बढ़कर 20 हो सकती है। परिवार का ग्रुप, दफ्तर के साथी, पक्के दोस्त सब एक जगह ऊपर। इससे ज़रूरी बातचीत ढूंढना बहुत आसान हो जाएगा और बार-बार नीचे स्क्रोल करने की झंझट खत्म।
खास आवाजें, स्टीकर्स और रिएक्शन मज़ा दोगुना-
WhatsApp Plus लेने वालों को कुछ और भी मिलने की उम्मीद है। WhatsApp calls और मैसेज के लिए ऐसी खास रिंगटोन्स होंगी, जो सिर्फ इसी प्लान में मिलेंगी, जिससे आप फौरन पहचान सकें, कि WhatsApp का नोटिफिकेशन आया है। इसके अलावा विशेष स्टीकर पैक और मैसेज रिएक्शन भी मिल सकते हैं, जो आपकी बातचीत को और मज़ेदार और बनाएंगे।
ये भी पढ़ें- Vivo X300 FE को लेकर हुए बड़े खुलासे, कीमत, कैमरा और लॉन्च डेट, जानिए सब
मुफ्त वाला WhatsApp कहीं नहीं जा रहा घबराएं नहीं-
अगर आप सोच रहे हैं, कि WhatsApp अब पैसे लेने लगेगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैसेज भेजना, ऑडियो और वीडियो से बात करना, तस्वीरें और वीडियो शेयर करना और ग्रुप में बातचीत, यह सब पहले की तरह मुफ्त रहेगा। WhatsApp Plus सिर्फ उनके लिए है, जो कुछ अलग और ज़्यादा चाहते हैं।
ये भी पढ़ें- iPhone Air से Samsung Galaxy S25+ तक कई फोन्स पर मिल रहा ज़बरदस्त डिस्काउंट, ऑफर सिमित…
अभी तक WhatsApp ने इस प्लान की कीमत और लॉन्च की तारीख की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। चूंकि यह अभी बन रहा है, इसलिए लॉन्च से पहले इसमें बदलाव भी हो सकते हैं। लेकिन एक बात तय है, WhatsApp जल्द ही एक नए रूप में आपके सामने होगा।



