Mojtaba Khamenei: 28 फरवरी को जब अमेरिका और इज़रायल ने मिलकर ईरान पर हमला किया, तो उसमें सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई मारे गए और देश की सत्ता का केंद्र हिल गया। एक हफ्ते से ज़्यादा वक्त बीत चुका है और अब तक के आधिकारिक आंकड़े बता रहे हैं, कि इस जंग में 1,300 से ज़्यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं। अल जज़ीरा के मुताबिक तबाही का पैमाना लगातार बढ़ रहा है और ईरान की जवाबी कार्रवाई ने पूरे पश्चिम एशिया को एक बड़े संघर्ष की आग में झोंक दिया है।
Mojtaba Khamenei ज़िंदा है या नहीं?
खामेनेई की मौत के बाद ईरानी मीडिया और सोशल मीडिया पर खबरें आने लगीं, कि उनके 56 वर्षीय दूसरे बेटे Mojtaba Khamenei को देश का अगला सर्वोच्च नेता बनाया जा सकता है। लेकिन इस खबर के आने के बावजूद Mojtaba न तो सार्वजनिक रूप से नज़र आए हैं और न ही कोई आधिकारिक बयान उनकी तरफ से आया है। ईरान सरकार ने भी किसी भी माध्यम से चाहे टेलीविज़न हो या अखबार कोई पुष्टि नहीं की है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार Mojtaba उस हमले में बच गए, जिसमें उनके पिता मारे गए थे, लेकिन उनकी पत्नी Zahra Haddad-Adel और बेटे की उस हमले में मौत हो गई। Mojtaba एक मध्यम दर्जे के धर्मगुरु हैं, जिन्होंने ईरान-इराक युद्ध के दौरान सेना में भी सेवाएं दीं। वर्षों से उनके IRGC यानी इस्लामिक क्रांतिकारी रक्षक दल के साथ गहरे संबंध माने जाते हैं, जो ईरान की सत्ता संरचना में अहम भूमिका निभाता है।
इज़रायल की साफ चेतावनी-
इस पूरे घटनाक्रम के बीच इज़रायल के रक्षा मंत्री Israel Katz ने एक कड़ी चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा, कि ईरान का अगला सर्वोच्च नेता चाहे उसका नाम कुछ भी हो और वो कहीं भी छिपा हो इज़रायल के निशाने पर होगा। उन्होंने यह भी कहा, कि इज़रायली सेना IDF को अमेरिका के साथ मिलकर ईरानी शासन की ताकत को कुचलने और वहां की जनता को इस शासन को उखाड़ फेंकने के हालात बनाने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- ईरान-अमेरिका जंग के बीच UAE राष्ट्रपति का बयान, कहा हमें माफ करें..
एक और पेचीदगी-
ईरान की इस्लामी गणराज्य व्यवस्था ने हमेशा वंशवादी राजतंत्र की खुलकर आलोचना की है। ऐसे में अगर सत्ता पिता से सीधे पुत्र को मिलती है, तो यह उस विचारधारा पर बड़ा सवाल खड़ा करता है, जिसके नाम पर यह शासन चला है। दुनिया की नज़रें अब इस पर टिकी हैं, कि Mojtaba सामने आते हैं या नहीं और अगर आते हैं, तो किस रूप में। फिलहाल ईरान एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जहां बाहर जंग है और अंदर सत्ता का भविष्य अनिश्चित।
ये भी पढ़ें- पैसे नहीं तो होटल छोड़ो, जंग के बीच Dubai में अटकी महिला का ₹6 लाख का बिल वायरल



