Trump New Target
    Symbolic Photo Source - Google

    Trump New Target: 28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल ने मिलकर ईरान पर हमला किया, जिसमें सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और कई बड़े अधिकारी मारे गए। इसके जवाब में तेहरान ने अरब देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों और पूरे क्षेत्र में इज़राइली ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों की बौछार कर दी।

    शुक्रवार को इस भीषण संघर्ष का सातवां दिन था और दोनों तरफ से युद्धविराम के कोई संकेत नहीं हैं। इज़राइल भी तेहरान पर हमले जारी रखे हुए है और लेबनान में हिज़बुल्ला को भी निशाना बना रहा है, यानी यह आग पूरे पश्चिम एशिया में फैल चुकी है।

    Greenland और Maduro के बाद अब क्यूबा की बारी?

    जब पूरी दुनिया ईरान युद्ध पर टकटकी लगाए बैठी है, तभी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अगले इरादे का साफ इशारा दे दिया। इससे पहले वे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़वा चुके हैं और ग्रीनलैंड पर दावा भी जता चुके हैं। अब व्हाइट हाउज़ में एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने खुलकर कहा, कि ईरान के बाद उनका अगला ध्यान क्यूबा की तरफ जा सकता है। Al Jazeera के अनुसार ट्रंप ने कहा, क्यूबा में जो हो रहा है, वो हैरान करने वाला है। हम पहले यह काम खत्म करना चाहते हैं, लेकिन क्यूबा बस वक्त की बात है।”

    Marco Rubio की क्यूबा में क्या है भूमिका?

    उसी कार्यक्रम में ट्रंप ने विदेश मंत्री Marco Rubio की खूब तारीफ की और कहा, कि वे क्यूबा के मामले में शानदार काम कर रहे हैं। दरअसल, अमेरिका लगातार नए प्रतिबंध लगाकर क्यूबा की अर्थव्यवस्था को दबाने की कोशिश कर रहा है। खुद क्यूबाई मूल के रुबियो हमेशा से हवाना की सरकार बदलने के हिमायती रहे हैं। Trump और Rubio दोनों ने बार-बार सैन्य ताकत के इस्तेमाल की धमकी दी है और आर्थिक दबाव भी बनाए रखा है।

    क्यूबा की हालत पहले से ही बेहाल-

    खबरों के मुताबिक, 9 जनवरी से क्यूबा में तेल का आयात पूरी तरह बंद है। कई एयरलाइंस ने वहां अपनी उड़ानें कम कर दी हैं और देश की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। ऐसे में क्यूबाई नागरिकों में यह डर घर कर गया है, कि जिस तरह ईरान को निशाना बनाया गया, कहीं क्यूबा अगली बारी न हो। लोग संभावित हमले के परिणामों को लेकर बेहद चिंतित हैं।

    ये भी पढ़ें- ईरानी जहाज़ को अमेरिका ने किया तबाह, तो भारत को क्यों ठहराया जा रहा दोषी?

    Trump का बड़ा दावा-

    Trump ने यह भी दावा किया, कि क्यूबा खुद अमेरिका से समझौता करने के लिए बेताब है। उन्होंने कहा, कि जल्द ही क्यूबाई अमेरिकी अपने घर वापस लौट सकेंगे, “हम आपको वापस चाहते हैं, हम आपको खोना नहीं चाहते।” यह बयान सुनने में भले ही नरम लगे, लेकिन इसके पीछे सैन्य दबाव की धमकी साफ झलकती है। फिलहाल दुनिया की निगाहें ईरान पर टिकी हैं, लेकिन क्यूबा के लिए यह संकेत बेहद खतरनाक हैं।

    ये भी पढ़ें- जानिए कौन है Ibrahim Raisi? इन्हें क्यों कहा जाता है तेहरान का कसाई?

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।