Orry and Ibrahim Ali Khan
    Photo Source - Google

    Orry and Ibrahim Ali Khan: बॉलीवुड की युवा पीढ़ी में एक बड़ा तूफान आ गया है। ओरहान अवतरामानी यानी ओरी और इब्राहिम अली खान की वो दोस्ती जो कभी लंदन की पार्टियों से लेकर मुंबई की महफिलों तक हर जगह दिखती थी, आज उसी दोस्ती के टुकड़े सोशल मीडिया पर बिखरे पड़े हैं और सबसे दिलचस्प बात यह है, कि ओरी ने यह “तोहफा” इब्राहिम को उनके जन्मदिन पर दिया।

    वो रहस्यमयी वीडियो जिसने आग लगा दी-

    दरअसल इब्राहिम के जन्मदिन पर ओरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में ओरी फूलों की एक थाली के साथ बैठे हैं और कैप्शन है, “जब मां अचानक पूछती है, वो एक दोस्त कहां गया तेरा?” इसके बाद वीडियो में एक पुरानी क्लिप आती है, जिसमें ओरी अपने माथे पर चोट के निशान दिखा रहे हैं और फिर एक शख्स, जो इब्राहिम जैसा दिखता है, उसी अंदाज़ को मज़ाक में दोहराता है। बस फिर क्या था, fans ने dots जोड़ने शुरू किए और सोशल मीडिया पर अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया।

    सबसे इंटरस्टिंग बात यह रही, कि ओरी खुद अपनी पोस्ट के नीचे आए कमेंट्स को लाइक करने लगे। एक में लिखा था, “जब सारे सुराग जुड़ने लगते हैं।” एक और में लिखा था, “उसे खोया लेकिन कम से कम बाल वापस मिले।” तीसरे में लिखा था, ओरी ने बिना कुछ कहे, सब कुछ कह दिया।

    पहले अनफॉलो, फिर यह कहां से शुरू हुई दरार?

    यह रिश्ता एक झटके में नहीं टूटा। कुछ हफ्ते पहले ओरी ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने सारा, पलक और अमृता के नाम लिए। लोगों ने तुरंत समझ लिया, कि इशारा सारा अली खान, पलक तिवारी और अमृता सिंह की तरफ था। इसके बाद सारा अली खान ने ओरी को अनफॉलो किया और भाई इब्राहिम ने भी। दोस्ती आधिकारिक तौर पर खत्म हो गई।

    एक इंटरव्यू में ओरी ने साफ कहा था, “सारा की मां ने मेरे साथ, जो किया उसके साथ जीना मुश्किल है। उनसे दोस्ती का नाटक करना उस तकलीफ को ठीक कहना है और यह मैं नहीं कर सकता।”

    ये भी पढ़ें- Karan Aujla के दिल्ली कॉन्सर्ट क्यों मची अफरा तफरी? वीडियो हो रहा वायरल

    माफी मांगे-

    अब तक न ओरी ने, न इब्राहिम ने, न सारा ने और न ही अमृता सिंह ने सार्वजनिक रूप से कुछ कहा है। ओरी ने एक बार कहा था, कि अगर अमृता सिंह माफी मांगे तो शायद वो आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन वो माफी अभी तक नहीं आई। तब तक यह किस्सा जारी रहेगा और लोग स्क्रीन से नज़रें नहीं हटाएंगे।

    ये भी पढ़ें- Karan Aujla ने मुंबई में भरा ऑटो ड्राइवर्स का ₹22,000 का चालान, वायरल वीडियो ने जीता दिल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।