Karan Aujla
    Photo Source - Google

    Karan Aujla: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार Karan Aujla इन दिनों अपने P-Pop Culture इंडिया टूर को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई गाना या स्टेज परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि मुंबई की सड़कों पर हुआ एक दिल छू लेने वाला वाकया है। एक साधारण-सी ऑटो रिक्शा राइड अचानक ऐसा मोड़ लेगी, शायद खुद औजला ने भी नहीं सोचा होगा।

    दरअसल, मुंबई में टूर के दौरान जब करन औजला एक ऑटो में सफर कर रहे थे, तभी Mumbai Police ने ऑटो को रोक लिया। जांच के दौरान पता चला, कि ऑटो चालक पर ₹17,000 का पेंडिंग चालान बकाया है। यह सुनते ही औजला ने बिना एक पल गंवाए अपनी टीम को इशारा किया और मौके पर ही पूरी रकम भरने के लिए कहा।

    वायरल हुआ वीडियो-

    इस पूरी घटना का वीडियो ब्रिटिश-सिख फिल्ममेकर सानवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में औजला हंसते हुए कहते सुनाई देते हैं, “These guys going to love me, we are paying everybody’s fine here.” उनका यह अंदाज़ लोगों को बेहद पसंद आया।

    इतने में एक और ऑटो चालक उनके पास आया और अपनी बकाया रकम की बात कही। करन औजला ने फिर बिना झिझक ₹5,000 की मदद कर दी।

    भावुक हुआ ड्राइवर-

    दूसरे ऑटो चालक की आंखें नम हो गईं और उसने औजला को गले लगाकर धन्यवाद दिया। माहौल थोड़ा भावुक था, लेकिन औजला ने इसे हल्का-फुल्का बनाए रखा। उन्होंने ड्राइवर से मजाक में कहा, कि आगे से सावधान रहना, क्योंकि हर बार कोई फाइन भरने वाला नहीं मिलेगा।

    जैसे ही यह खबर आसपास फैली, फैंस मौके पर जुटने लगे। कुछ ही मिनटों में सड़क किनारे एक मिनी फैन मीट जैसा माहौल बन गया। लोग तस्वीरें खिंचवाने लगे और औजला ने भी मुस्कुराते हुए सबका अभिवादन किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में कहा, “Suddenly, I’m the city’s favourite… Yo! That’s sick,” जो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है।

    P-Pop Culture इंडिया टूर का जोश-

    करन औजला ने अपने P-Pop Culture इंडिया टूर की शुरुआत 28 फरवरी को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस के साथ की थी। अब 3 मार्च को मुंबई और पुणे में उनकी होली एडिशन स्पेशल कॉन्सर्ट्स होने वाले हैं। इसके बाद यह टूर अहमदाबाद, चंडीगढ़, इंदौर और बेंगलुरु जैसे शहरों में जाएगा। अप्रैल में कोलकाता, जयपुर, लखनऊ और लुधियाना में भी धमाकेदार परफॉर्मेंस की तैयारी है।

    ये भी पढ़ें- Urvashi Rautela ने काटा दुनिया का सबसे महंगा 16 करोड़ का केक, ऐसा क्या था इस केक में खास

    सिर्फ सिंगर नहीं, बड़ा दिल वाला इंसान-

    आज के दौर में जहां सेलेब्रिटी अक्सर सिक्योरिटी और शेड्यूल में घिरे रहते हैं, वहां करन औजला का यह अनप्लान्ड गेस्चर लोगों को खास लगा। यह सिर्फ पैसों की मदद नहीं थी, बल्कि एक इंसानी एहसास था, जिसने फैंस के दिलों में उनके लिए और जगह बना दी। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं, कि असली स्टार वही होता है, जो जमीन से जुड़ा रहे।

    ये भी पढ़ें- Karan Aujla के दिल्ली कॉन्सर्ट क्यों मची अफरा तफरी? वीडियो हो रहा वायरल

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।