Viral Video: भारतीय शादियों में वैसे कम नाटक नहीं होता, घोड़ी, हाथी और न जाने क्या-क्या। लेकिन अब एक ऐसा नया मेहमान इन शादियों में एंट्री ले चुका है, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। जी हां, सोशल मीडिया पर इन दिनों नकली Gorilla के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जो शादियों और जन्मदिन की पार्टियों में जमकर नाच रहा है। बाराती भी हैरान, दूल्हा भी हैरान, लेकिन मजा सबको आ रहा है।
वीडियो देखकर इंटरनेट हुआ दीवाना-
जैसे ही ये वीडियो सामने आए, इंटरनेट पर मीम्स और जोक्स की बाढ़ आ गई। लोगों ने इस Gorilla को अपनी “dream wedding plan” का सबसे जरूरी हिस्सा बना लिया। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “अगर मेरी बीवी नाचने वाले भालू से राजी नहीं हुई, तो वो मेरी बीवी नहीं।”
किसी ने कहा, कि कम से कम यह भालू शादी में आए सभी शैतान बच्चों को व्यस्त रखेगा। एक और शख्स ने Gorilla के अंदर बैठे इंसान की तारीफ करते हुए लिखा, कि इन्हें पूरा सम्मान देता हूं, बिना रुके नाच रहे हैं और शायद उस भारी पोशाक में भयंकर गर्मी भी सह रहे हैं।
“दो दिन एक्सट्रा काम करूंगा, पर Gorilla तो बुलाऊंगा”-
कुछ वीडियो में Gorilla को बारात में शामिल होते और जन्मदिन की पार्टियों में धमाल मचाते देखा गया। एक वीडियो की कैप्शन थी “Me and my big guy” और लोगों ने उसे दिल से पसंद किया। एक यूजर ने बड़े जोश के साथ कमेंट किया, कि दो दिन एक्सट्रा काम करेगा, लेकिन शादी में Gorilla जरूर होगा। किसी ने लिखा, कि जब चाहते हो, कि मेहमान तुम्हारी शादी जिंदगी भर याद रखें, तो बस यही करो।
ये भी पढ़ें- Kolkata Earthquake: यूनियन मिनिस्टर दे रहे थे भाषण, तभी आया भूकंप, वीडियो हुआ वायरल
सिर्फ भारत नहीं, मिस्र में भी है यही दीवानगी-
यह ट्रेंड सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। मिस्र यानी Egypt में तो यह क्रेज काफी पहले से चला आ रहा है। वहां शादियों और जन्मदिन की पार्टियों में नाचते Gorilla का सिलसिला साल 2023 में तब शुरू हुआ जब Elcirq el sha’aby यानी The People’s Circus का एक वीडियो TikTok पर वायरल हुआ और देखते ही देखते पूरी दुनिया में फैल गया।
ये भी पढ़ें- Viral Video: विदेशी महिला टूरिस्ट से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पीछा कर मांगता..



