Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला द्वारा सड़क पर अपनी बेटी को बेरहमी से पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखकर लोगों में गुस्सा और दुख दोनों की भावनाएं उमड़ पड़ी हैं। वीडियो में दिख रहा नज़ारा किसी भी संवेदनशील इंसान का दिल दहला देने वाले हैं।

    सरेआम बच्ची को मारती दिखी मां-

    वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि एक महिला सड़क पर अपनी बेटी को लगातार थप्पड़ मार रही है और डांट रही है। सजा देने के इरादे से उसने बच्ची के स्कूल बैग में ईंटें भर दीं और उसे जबरदस्ती उठाने के लिए मजबूर किया। बच्ची की चीख-पुकार और रोने की आवाज साफ सुनाई दे रही है, लेकिन महिला अपने गुस्से में इतनी अंधी हो चुकी थी, कि उसे कुछ सुनाई नहीं दे रहा था। आसपास खड़े लोग यह सब देख रहे थे और कुछ ने रोकने की कोशिश भी की।

    लोगों ने की रोकने की कोशिश-

    वीडियो में एक शख्स को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “112 में फोन कीजिये।” वह दूसरे व्यक्ति से आपातकालीन सेवा नंबर पर कॉल करने की अपील कर रहा था। लेकिन इस अपील का कोई असर नहीं हुआ। जब महिला से बच्ची को पीटना बंद करने के लिए कहा गया, तो उसने जवाब दिया, “जिसको फोन करना है कीजिये।”

    एक व्यक्ति ने उसे समझाने की कोशिश करते हुए कहा, “ऐसे नहीं किया जाता है।” एक अन्य व्यक्ति ने कहा, “बच्चे को जबरदस्ती टॉर्चर कर रही है।” मौजूद लोगों ने बार-बार आपत्ति जताई, लेकिन महिला ने किसी की बात नहीं सुनी और बच्ची को लेकर वहां से चली गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, कि यह घटना कहां की है और इसमें शामिल महिला और बच्ची की पहचान क्या है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: पार्टी ड्रेस में आया चोर, स्टेज से ही उड़ा ले गया दुल्हन का बैग, अंदर थे 4 लाख

    पुलिस ने मामला लिया गंभीरता से-

    वायरल वीडियो को देखते हुए मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने तुरंत विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी ने कहा, “हमें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो की जानकारी मिली है। मामले को गंभीरता से लिया गया है। वीडियो की जांच की जा रही है। बाल कल्याण अधिकारी को भी जांच के लिए भेजा जाएगा। अगर किसी भी तरह के बाल शोषण की पुष्टि होती है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

    पुलिस अधिकारियों ने बताया, कि वीडियो की सच्चाई पता लगाने, महिला और बच्ची की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है, कि अगर बाल शोषण के आरोप साबित होते हैं, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच अभी जारी है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: गोलगप्पे के मिक्सचर से निकला बड़ा सा ज़िंदा चूहा, वीडियो देख उठ जाएगा स्ट्रीट फूड से भरोसा

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।