Viral Video: पानी पूरी खाना किसे पसंद नहीं होता? गोलगप्पे का स्वाद हर किसी की जुबान पर पानी ला देता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो देखने के बाद शायद आपका पानी पूरी खाने का मन कुछ देर के लिए खराब हो जाए। यह वीडियो इतना चौंकाने वाला है, कि देखने वाले अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।
गोलगप्पे का मजा बन गया डरावना अनुभव-
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें एक इंफ्लुएंसर अपने दोस्त के साथ गोलगप्पे खाने का मजा ले रहे थे। सब कुछ सामान्य चल रहा था, कि अचानक दोनों को पानी पूरी के मसाले वाले कंटेनर में कुछ हलचल दिखाई दी। जब पास जाकर देखा, तो वहां एक जीवित चूहा था, जो मसाले के बीच फंसा हुआ था। यह देखकर दोनों के होश उड़ गए और गोलगप्पे खाने का सारा मजा किरकिरा हो गया।
कुछ ब्लॉगर्स गोलगप्पे की नॉर्मल चैलेंज वीडियो शूट कर रहे थे, तभी अचानक पानी से आवाज आई। पास जाकर देखा तो गोलगप्पे के पानी में जिंदा चूहा तैर रहा था। तुरंत उसे बाहर निकाला और पूरा पानी फिंकवा दिया।
— खुरपेंची ढांचे (@Khurpenchinfra) February 15, 2026
सोचिए, अगर कैमरा ऑन न होता तो कितने लोग वही पानी खा लेते। सावधान रहना जरूरी है। pic.twitter.com/64EoJZ6xKo
वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि वेंडर काफी मुश्किल से उस चूहे को बचाने की कोशिश कर रहा है। मसाले से लिपटा हुआ चूहा, आखिरकार कंटेनर से बाहर कूदने में कामयाब हो गया और सीधा नाली की तरफ भाग गया। पूरा सीन देखने वालों के लिए बेहद डरावना था और यह सोचना भी डरावना था, कि अगर यह चूहा थोड़ी देर पहले भी वहां था तो क्या हुआ होगा।
कब से था चूहा मसाले में-
वीडियो से यह स्पष्ट नहीं हो पाया, कि चूहा गाड़ी को उस जगह पर लगाने के बाद मिक्सचर में कूदा था या फिर काफी समय से वहां मौजूद था। यह सवाल सबके दिमाग में घूम रहा था। क्लिप के मुताबिक, दोनों दोस्तों ने वेंडर से वह पूरा मिक्सचर फिंकवा दिया, लेकिन यह घटना फिर से भारत में खाने की हाईजीन को लेकर चिंता पैदा करता है। स्ट्रीट फूड की पॉपुलैरिटी तो बहुत है, लेकिन साफ-सफाई के मामले में अक्सर कमी देखने को मिलती है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: ज़मीन विवाद में सस्पेंशन को लेकर मंत्री और एसपी के बीच तीखी बहस, वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप-
यह वीडियो Instagram handle ‘karan_dhanju26’ पर शेयर किया गया था। वीडियो को कल शेयर किया गया और अब तक तीन लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। लोगों की रिएक्शन देखने लायक हैं। कुछ लोगों ने इसे स्ट्रीट फूड ना खाने की एक और मिसाल बताया। एक यूजर ने लिखा, “APPROVED BY FSSAI,” तो दूसरे ने पूछा, “बाकी सेटअप तो काफी साफ दिख रहा था। फिर ये क्या हुआ? क्या चूहा गाड़ी लगाने के बाद घुसा या पहले से था?”
ये भी पढ़ें- Viral Video: पार्टी ड्रेस में आया चोर, स्टेज से ही उड़ा ले गया दुल्हन का बैग, अंदर थे 4 लाख



