Viral Video
    Photo Source - Google

    Viral Video: शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है, लेकिन जयपुर के एक परिवार के लिए यह दिन एक बुरे सपने में बदल गया। रिसेप्शन की रौनक के बीच एक चोर ने इतनी चालाकी से दुल्हन का बैग चुरा लिया, कि किसी को पता तक नहीं चला। बैग में करीब 4 लाख रुपये कैश और कीमती ज्वेलरी थी। यह घटना इतनी हैरान करने वाली है, कि लोग अब शादी-ब्याह में भी अलर्ट रहने की बात कर रहे हैं।

    चंदन वन में हुई चौंकाने वाली घटना-

    एनडीटीवी के मुताबिक, यह चोरी 7 फरवरी को जगतपुरा स्थित चंदन वन में हुई। जब रिसेप्शन पूरे जोरों पर था, मेहमान खुशियां मना रहे थे, तभी एक युवक फॉर्मल कपड़ों में बाकी मेहमानों के बीच घुल-मिल गया। उसने इस अदा से स्टेज की तरफ कदम बढ़ाए, जैसे वो किसी अपने से मिलने आया हो। CCTV फुटेज में साफ दिखता है, कि चोर दूल्हा-दुल्हन के पीछे से गुजरा, बैग उठाया और चुपचाप अपने ब्लेजर में छिपाकर वहां से निकल गया। किसी को शक तक नहीं हुआ, क्योंकि वो बिल्कुल बाकी मेहमानों जैसा दिख रहा था।

    पुलिस ने शुरू की जांच-

    इस मामले में पुलिस ने केस रजिस्टर कर लिया है और इवेंट की CCTV फुटेज को बारीकी से देख रही है, जिससे चोर की पहचान की जा सके। अधिकारियों का मानना है, कि यह किसी बड़े ऑर्गनाइज्ड गैंग का काम हो सकता है। ऐसे गैंग स्मार्ट कपड़े पहनकर हाई-प्रोफाइल शादियों की भीड़ में घुस जाते हैं और बिना किसी को शक हुए चोरी कर लेते हैं।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जहां चोर खुद को मेहमान बताकर शादी में घुसते हैं और मौका मिलते ही गिफ्ट्स, कैश या ज्वेलरी उठाकर फरार हो जाते हैं। इस तरह के गैंग्स अक्सर टीम में काम करते हैं, एक स्टेज पर निशाना साधता है, दूसरा बाहर गाड़ी में इंतजार करता है। इनकी प्लानिंग इतनी परफेक्ट होती है, कि घटना के घंटों बाद तक किसी को पता नहीं चलता।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: दूल्हे के पिता ने बुलेट पर धुरंधर स्टाइल में की एंट्री, रणवीर सिंह स्टाइल एंट्री ने लूट ली महफिल

    शादियों में बढ़ता अपराध, अलर्ट रहना जरूरी-

    अब शादी-ब्याह जैसे खुशी के मौकों पर भी सावधानी बरतनी जरूरी है। परिवारों को चाहिए, कि वे कीमती सामान की जिम्मेदारी किसी भरोसेमंद शख्स को दें और स्टेज पर या खुली जगह पर कैश और ज्वेलरी न रखें। वेन्यू मैनेजर्स को भी सुरक्षा व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए और अनजान लोगों पर नज़र रखनी चाहिए।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: ज़मीन विवाद में सस्पेंशन को लेकर मंत्री और एसपी के बीच तीखी बहस, वायरल हुआ वीडियो

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।