Viral Video: इंडियन वैडिंग्स का मतलब होता है, धूमधाम, रंग-बिरंगे कपड़े, तेज़ संगीत और भावनाओं का समंदर। लेकिन इन सब के बीच एक पल ऐसा होता है, जो हर किसी की आंखें नम कर देता है और वो है दुल्हन की विदाई। जब बेटी अपने मायके को छोड़कर ससुराल जाती है, तो आंसू, गले लगना और भावुक अलविदा का सिलसिला शुरू हो जाता है। मगर कभी-कभी इन्हीं भावुक पलों में कुछ ऐसा हो जाता है, जो सबको हंसा देता है।
इसी शादी के सीज़न का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। यह क्लिप एक दुल्हन की विदाई के दौरान रिकॉर्ड की गई थी। लाल साड़ी में सजी-धजी दुल्हन अपने परिवार के हर सदस्य को गले लगाते हुए भावुक नज़र आ रही थी। वो बार-बार अपने आंसू पोंछ रही थी और उसके चाहने वाले उसे संभालने की कोशिश कर रहे थे। पूरा माहौल इमोशनल था, लेकिन तभी किसी ने मूड हल्का करने का फैसला किया।
भाई ने किया सबको चौंकाने वाला कमेंट-
जैसे ही दुल्हन और दूल्हा जाने के लिए तैयार हुए, दुल्हन के भाई या कजिन ने दूल्हे से एक प्लेफुल अंदाज में बात की। पहले तो उसने बड़े प्यार से हाथ मिलाते हुए कहा, “चलो जीजू, ध्यान रखना, अपना।” एक सेकंड के लिए लगा, कि यह वही सलाह है, जो हर नए दूल्हे को दी जाती है। लेकिन फिर आया असली ट्विस्ट, उसने साफ़ कर दिया, कि ‘अपना’ से मतलब क्या है।
यह अनएक्सपैक्टिड कमेंट सुनकर सब हैरान रह गए। आस-पास खड़े लोग हंसी से लोटपोट हो गए, दूल्हे के चेहरे पर चौड़ी मुस्कान आ गई और दुल्हन भी अपने आंसुओं के बीच मुस्कुरा उठी। पूरा नज़ारा देखने लायक था।
ये भी पढ़ें- Viral Video: माता-पिता एग्ज़ाम में बच्चों को खिड़की से करा रहे थे नकल, ड्रोन के कैमरे में कैद हुई घटना
सोशल मीडिया पर वायरल-
यह वीडियो इंस्टाग्राम शेयर किया गया था और अब तक 17 मिलियन से ज़्यादा व्यूज़ पा चुका है। यह क्लिप इसलिए वायरल हुआ, क्योंकि इसने परफैक्टली दिखाया, कि इंडियन शादियां किस तरह गहरी भावनाओं और फैमली के प्लेफुल ममेंट्स का खूबसूरत मिश्रण होती हैं।
ये भी पढ़ें- Viral Video: 70 साल की दादी अकेले चलाती हैं फूड कॉर्नर, वृद्धा आश्रम जाने से इनकार, वीडयो देख रो पड़े लोग
लोगों ने इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दिए। एक यूज़र ने लिखा, “Bro laugh in capital letter।” दूसरे ने कमेंट किया, “बाकी सब छोड़ो, लेकिन बैग्रांउड में पिता और बेटी का गले लगना और दोनों का इमोशनल होना बहुत टचिंग है।” तीसरे यूज़र ने लिखा, “मज़ाक मज़ाक में सच बोल दिया।”



