Surajkund Mela Accident
    Photo Source - Google

    Surajkund Mela Accident: फरीदाबाद के सूरजकुंड इंटरनेशनल आत्मनिर्भर क्राफ्ट फेस्टिवल में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। मेले में लगे पैंडुलम स्वींग राइड के टूटने से एक पुलिस इंस्पेक्टर की जान चली गई और कम से कम 13 लोग घायल हो गए। यह 39वें सूरजकुंड मेले का दूसरा हादसा था, क्योंकि इससे एक घंटे पहले ही मेले के गेट नंबर 2 के गिरने से एक विज़िटर और एक बच्चा घायल हो चुके थे।

    शाम 6:15 बजे हुआ भयानक हादसा-

    शाम करीब 6:15 बजे जब लगभग 26 लोग हाई-स्पीड पैंडुलम स्वींग पर बैठे थे, तभी अचानक झूले का एक सिरा टूट गया। झूला जमीन से 2-3 फीट ऊपर लटक गया। आसपास के दुकानदारों और पुलिस कर्मियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद, जो सवीग कॉम्पलैक्स के सिक्योरिटी इन-चार्ज थे, भी लोगों को बचाने में जुट गए। कई लोगों को झूले से उतार लिया गया था और आसपास के लोगों ने गिरे हुए हिस्से को सहारा देकर बचाव में मदद की। लेकिन अचानक झूला दूसरे सिरे से भी टूट गया और पूरी तरह जमीन पर गिर गया।

    बहादुर इंस्पेक्टर ने दी अपनी जान-

    इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद (59) पलवल पुलिस लाइन्स में तैनात थे और मेले में ड्यूटी पर आए थे। मथुरा के रहने वाले इंस्पेक्टर प्रसाद मार्च में रिटायर होने वाले थे। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया, कि झूला पूरी तरह गिरने पर कई लोग नीचे दब गए। इंस्पेक्टर प्रसाद ने लोगों को बचाने में साहस दिखाया, लेकिन इस प्रक्रिया में उनके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई।

    एक आईविटनेस ने बताया, कि पुलिस अधिकारियों और जनता ने अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना राइड की ओर भागकर लोगों को बचाया। पुलिस के तुरंत एक्शन से कई जिंदगियां बच गईं। इंस्पेक्टर प्रसाद 1989 में हरियाणा आर्म्ड पुलिस में शामिल हुए थे और उन्होंने 36 साल की सेवा पूरी की थी। उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं, जो सभी अनमैरिड और स्टूडेंट हैं।

    पहले भी हुआ था हादसा-

    झूले की घटना से पहले शाम को मेले के गेट नंबर 2 के गिरने से सेक्टर 28 के निवासी सुमित मल्होत्रा और एक बच्चा घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए BK Hospital ले जाया गया। घायलों में ASI नीलम, महेंद्रगढ़ के सुनील, ग्रेटर नोएडा के हर्ष प्रकाश, राजस्थान के धौलपुर से प्रशांत, फरीदाबाद की अनीषा, और नोएडा सेक्टर-78 से शिवानी और परविंदर शामिल हैं। एक स्टॉल ऑपरेटर राघव को भी बचाव के दौरान स्वींग की ग्रील से चोट लगी।

    ये भी पढ़ें- भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे किसान, इस दिन देशभर में होगा विरोध प्रदर्शन

    जांच का आदेश-

    उपायुक्त आयुष सिन्हा और MD Tourism पार्थ गुप्ता सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। तुरंत रैस्क्यू ऑपरेशन शुरू किए गए और घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने X पर post करते हुए इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा, कि घायलों के उचित और तत्काल इलाज के निर्देश दिए गए हैं और हरियाणा सरकार घायलों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रही है।

    ये भी पढ़ें- Reel के चलते हुई महिला की मौत, एक्टिंग के चक्कर में ले ली खुद की जान

    By Juliee Chaurasia

    जूली चौरसिया एक अनुभवी न्यूज़ राइटर हैं, जो समसामयिक घटनाओं, ज्योतिष, ऑटोमोबाइल, वायरल खबरों और सामाजिक मुद्दों पर सरल और तथ्यात्मक लेखन के लिए जाने जाते हैं। इन्हें जटिल विषयों को भी आसान और पाठकों से जुड़ी भाषा में प्रस्तुत करने की विशेष कला आती है।डिजिटल मीडिया में कई वर्षों का अनुभव रखते हुए, ये हमेशा ट्रेंडिंग और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक तेजी और सटीकता के साथ पहुँचाने पर जोर देते हैं। इनका उद्देश्य है कि हर खबर सिर्फ सूचना न दे, बल्कि पाठकों को समझ और जागरूकता भी प्रदान करे।