Viral Video
    Photo Drag From X Video

    Viral Video: मुंबई के गोरेगांव (वेस्ट) इलाके में सोमवार देर रात एक लिफ्ट में गैस भरे गुब्बारों के अचानक फटने से एक 21 वर्षीय छात्रा बुरी तरह झुलस गई। हिमानी तपड़िया नाम की इस लड़की को दाहिने हाथ, गर्दन और पेट पर गंभीर जलने के निशान आए हैं। पुलिस ने इस हादसे में लापरवाही बरतने के आरोप में गुब्बारे की दुकान के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया, कि पीड़िता अब खतरे से बाहर है।

    कैसे हुआ हादसा-

    यह दर्दनाक वाकया सोमवार रात करीब 10:30 बजे अमोल टावर नाम की एक रिहायशी बिल्डिंग में हुआ। एक डिलीवरी एक्जीक्यूटिव कई गैस से भरे गुब्बारे लेकर लिफ्ट में घुसा था। उसी समय हिमानी भी अपनी मौसी से मिलने के लिए फ्लैट पर जाने के लिए लिफ्ट में सवार हुई थी। हिमानी सूरत से मुंबई आई हुई थी और अपनी रिश्तेदार से मिलने के लिए वहां पहुंची थी। लिफ्ट में घुसते ही कुछ ही सेकंड में गुब्बारे धमाके के साथ फट गए और हिमानी के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।

    डिलीवरी बॉय राजू कुमार महतो जो 32 साल का है, वह भी इस हादसे में बुरी तरह झुलस गया। उसके हाथों में 10 से 12 गैस से भरे गुब्बारे थे, जो अचानक फट गए। पुलिस के मुताबिक, लिफ्ट में तीसरा व्यक्ति भी मौजूद था। लेकिन उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

    बर्थडे पार्टी के लिए मंगाए थे गुब्बारे-

    जांच में पता चला है, कि बिल्डिंग के एक निवासी अर्पित जैन ने अपने परिवार की बर्थडे पार्टी के लिए गुब्बारे ऑर्डर किए थे। गुब्बारे की दुकान के मालिक टी के जायसवाल ने अपने कर्मचारी राजू कुमार महतो को डिलीवरी के लिए भेजा था। लेकिन दुकान मालिक ने न तो अपने कर्मचारी को सही सेफ्टी इंस्ट्रक्शन दिए और न ही कोई प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट दिया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

    हिमानी ने अपनी पुलिस कंप्लेंट में बताया, कि गुब्बारे लेकर आया व्यक्ति लिफ्ट में घुसा और कुछ ही सेकंड में उसके हाथों में गुब्बारे फट गए। उन्होंने कहा, कि मुझे गंभीर जलने की चोटें आईं और पूरा शरीर झुलस गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 के तहत दुकान मालिक जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज किया है, जो लापरवाही से जुड़ा है।

    ये भी पढ़ें- 10 मिनट की डिलीवरी के नाम पर परोस रहे महीनों पुराना बना खाना, देखें Viral Video ने खोली पोल

    हाइड्रोजन गैस का इस्तेमाल संदेह के घेरे में-

    अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की है, कि गुब्बारों में किस तरह की गैस भरी गई थी, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि इनमें हाइड्रोजन गैस भरी हुई थी, जो बेहद ज्वलनशील होती है।

    ये भी पढ़ें- Viral Video: शिवलिंग को छूकर ₹10 में बेच रहा आशीर्वाद! बच्चे का जुगाड़ देख लोग हैरान

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।