Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar ने नेटफ्लिक्स पर धूम मचा दी है और व्यूअरशिप चार्ट्स पर आज भी राज कर रही है। लेकिन जब दर्शक अभी पहली फिल्म का मज़ा ले ही रहे हैं, तब Dhurandhar: The Revenge ने यह साफ कर दिया है, कि यह फ्रेंचाइज़ अब और भी डार्क और इमोशनली चार्ज्ड फेज़ में एंट्री करने वाली है। सीक्वल सिर्फ कहानी के दांव को बढ़ाने वाली नहीं है, बल्कि इसके पीछे के सीन में भी बड़ा बदलाव हुआ है।
JioHotstar ने नेटफ्लिक्स को छोड़ा पीछे-
मंगलवार सुबह जारी Dhurandhar: The Revenge के पहले आधिकारिक पोस्टर ने कन्फर्म किया, कि JioHotstar अब इस फिल्म का नया स्ट्रीमिंग पार्टनर है। 19 मार्च 2027 को थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली यह फिल्म कैलेंडर की सबसे अवेटेड रिलीज़ेस में से एक बन चुकी है, खासकर ओरिजिनल फिल्म की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद।
प्रोजेक्ट से जुड़े एक सोर्स के मुताबिक, इस स्केल की फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स आमतौर पर कॉम्पिटिटिव बिडिंग के ज़रिए तय होते हैं। सोर्स ने India Today को बताया, कि Dhurandhar 2 फैंस के बीच बेहद अवेटेड है और ट्रेडर्स ने इसे पहले से ही ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है। इतनी बज़ और इंटरेस्ट को देखते हुए, यह ऑब्वियस था कि सभी प्लेटफॉर्म्स इसे अपनी लाइब्रेरी में चाहते थे। इस बार JioHotstar ने नेटफ्लिक्स को पीछे छोड़ दिया।
जहां नेटफ्लिक्स ने पहली इंस्टॉलमेंट के राइट्स सिक्योर किए थे, वहीं JioHotstar ने सीक्वल के लिए हायर ऑफर दिया। इंडस्ट्री नॉर्म्स के मुताबिक, Dhurandhar: The Revenge थिएटरिकल रिलीज़ के आठ हफ्ते बाद, यानी लगभग 14 मई 2027 के आसपास JioHotstar पर स्ट्रीम होना शुरू हो सकती है।
म्यूज़िक राइट्स भी बदले, T-Series ने संभाली कमान-
फिल्म के म्यूज़िक राइट्स भी शिफ्ट हो गए हैं। Saregama से अब ये T-Series के पास हैं, जिसे लेकर फैंस इस फ्रेंचाइज़ की नई सोनिक डायरेक्शन को लेकर क्यूरियस हैं।
कास्ट और कहानी डार्क, रूथलेस और डीपली ह्यूमन-
स्क्रीन पर रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन के साथ वापसी करेंगे। आदित्य धर एक बार फिर डायरेक्शन संभाल रहे हैं। हाल ही में रिलीज़ हुआ टीज़र रणवीर के जसकीरत सिंह रंगी से हमज़ा में ट्रांसफॉर्मेशन की एक चिलिंग झलक देता है, एक ऐसा सफर जो उतना ही ट्रैजिक है, जितना टेरिफाइंग।
ये भी पढ़ें- क्या Dhurandhar 2 का Teaser कल होगा रिलीज़, यहां जानिए टाइमिंग
एक इंसान को धीरे-धीरे अपनी पुरानी पहचान छोड़ते देखना बेहद अनसेटलिंग है। टीज़र उन लॉसेस, च्वाइसेज़ और इमोशनल स्कार्स का इशारा करता है, जो उसे शैडोज़ में धकेलते हैं और सबसे खतरनाक क्रिमिनल नेटवर्क्स में इन्फिल्ट्रेट करने पर मजबूर करते हैं। रिवेंज से ड्रिवन लेकिन देश के प्रति लॉयल्टी से एंकर्ड, हमज़ा की कहानी पर्सनल लगती है।
ये भी पढ़ें- The 50: क्या रजत दलाल का सफर यहीं खत्म? शो में थप्पड़ से मचा बवाल, मेकर्स लेंगे बड़ा एक्शन?



