Delhi NCR Weather
    Photo Source - Google

    Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। 31 जनवरी से लगातार तीन दिन बारिश होने की पूरी संभावना है। India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक, इस बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट आएगी, ठंड बढ़ेगी और कई जगहों पर घना कोहरा भी छा सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और विज़िबिलिटी भी काफी कम हो जाएगी।

    31 जनवरी से 2 फरवरी तक लगातार बारिश का अनुमान-

    IMD के मुताबिक, दिल्ली-NCR में 31 जनवरी, 1 फरवरी और 2 फरवरी को लगातार बारिश होगी। बारिश और घने कोहरे को देखते हुए, 31 जनवरी और 1 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि 2 फरवरी के लिए अभी तक कोई अलर्ट नहीं आया है, लेकिन इस दिन भी क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश होने की पूरी संभावना है।

    IMD के सिनियर साइंटिस्ट उमाशंकर दास ने बताया, कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय रहेंगे, जिससे दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम की गतिविधियां तेज रहेंगी। 30 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है और हवा की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। दिन में हल्की धूप दिख सकती है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

    Delhi NCR Weather तापमान और एयर क्वालिटी-

    शुक्रवार को दिल्ली-NCR के कई इलाकों में एयर क्वालिटी खराब बनी रही। तापमान और AQI का लेवल कुछ इस तरह रहा, दिल्ली में 19 डिग्री और 6 डिग्री के साथ AQI 279, नोएडा में 19 डिग्री और 8 डिग्री के साथ AQI 267, गाजियाबाद में 19 डिग्री और 7 डिग्री के साथ AQI 314, गुरुग्राम में 19 डिग्री और 8 डिग्री के साथ AQI 351, ग्रेटर नोएडा में 19 डिग्री और 7 डिग्री के साथ AQI 292, और फरीदाबाद में 20 डिग्री और 8 डिग्री के साथ AQI 297 दर्ज किया गया।

    बारिश से प्रदूषण में आएगी कमी-

    मौसम विशेषज्ञों का मानना है, कि आने वाली बारिश से दिल्ली-NCR की एयर क्वालिटी में काफी सुधार हो सकता है। इससे पहले 23 जनवरी और 27 जनवरी को हुई बारिश के बाद पूरे क्षेत्र में पॉल्यूशन लेवल में गिरावट देखी गई थी। तीन दिन की बारिश से पॉल्यूशन काबू में रह सकता है।

    ये भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन पर शख्स ने की प्रोफेसर की हत्या, कारण कर रहा सबको हैरान

    22 जनवरी के बाद से लगातार सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने पंजाब, हरियाणा, पश्चिम राजस्थान और दिल्ली-NCR में अच्छी बारिश करवाई है, जबकि ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। पहले जो बारिश की कमी थी, वो अब सरप्लस में बदल गई है। हालांकि ओलावृष्टि और तेज हवाओं से कुछ इलाकों में फसलों को नुकसान हुआ है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का खतरा भी बढ़ गया है।

    ये भी पढ़ें- Ajit Pawar Plane Crash: अचानक कैसे हुआ क्रैश प्लेन? आखिर गलती किसकी?

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।