Badshah: बादशाह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने दिल की बात शेयर की है, जिसने सभी को चौंका दिया है। जो शख्स 12.45 करोड़ रुपये की रोल्स-रॉयस कुलिनन SUV चलाता है, जिसके पास 9 करोड़ रुपये की दुर्लभ पिंक ‘बार्बी’ Rolex है, वही बादशाह कहते है, कि वह सब कुछ छोड़कर स्विट्जरलैंड जाना चाहता थे।
बादशाह ने बताया, कि कुछ दिन पहले मैं सच में सोच रहा था, कि सब कुछ छोड़ दूं और स्विट्जरलैंड चला जाऊं वॉचमेकिंग सीखने के लिए। मैं वास्तव में इस पर गंभीरता से विचार कर रहा था। यह सुनकर शायद आपको अजीब लगे, लेकिन यही सच्चाई है।
एक छोटी सी घड़ी में छिपा है पूरा जहान-
रैपर ने समझाया, कि उन्हें घड़ियों से इतना प्यार क्यों है। उन्होंने कहा, कि आपको यह जानकर आश्चर्य होगा, कि कुछ वॉचमेकर्स पूरे साल में सिर्फ 10 घड़ियां बनाते हैं। वे सभी मैकेनिकल वॉच होती हैं, क्वार्ट्ज नहीं। इतने सारे लोगों ने अपनी पूरी जिंदगी घड़ी बनाने में लगा दी है। आपकी कलाई पर यह छोटी सी चीज जिसे बनाने में इतने मैन-आवर्स लगते हैं, यह सोचकर ही मन भर आता है।
बादशाह के पास फिलहाल 10 से 15 घड़ियां हैं। हालांकि संख्या में कम हैं, लेकिन हर एक अपने आप में दुर्लभ और बेहद महंगी है। उन्होंने कहा कि इन घड़ियों को बनाने में जो क्राफ्ट्समैनशिप लगी है, वह मुझे बेहद आकर्षित करती है। यह सिर्फ समय देखने का साधन नहीं है, बल्कि कला का एक नायाब नमूना है।
500 से ज्यादा स्नीकर्स भी हैं कलेक्शन में-
बादशाह ने यह भी खुलासा किया, कि उन्हें दुर्लभ चीजें इकट्ठा करने का शौक है। उनके पास 500 से अधिक जोड़ी स्नीकर्स हैं। हंसते हुए उन्होंने माना, कि आधे से ज्यादा तो अभी तक पहने ही नहीं गए हैं। लेकिन फिर भी कलेक्शन जारी है।
इस साल की शुरुआत में बादशाह ने वह पिंक Rolex पहनी थी, जो पूरी दुनिया में सिर्फ 10 लोगों के पास है। इनमें से एक फुटबॉल के महानायक लियोनेल मेसी के पास भी है। इस घड़ी की कीमत लगभग 9 करोड़ रुपये बताई जाती है।
3.6 करोड़ की घड़ी है सबसे खास-
बादशाह के कलेक्शन की सबसे खास घड़ी है Gruebel Frosey की GMT Balancier Convexe। यह पूरी तरह से हैंडमेड है और इसमें लगभग 500 से 700 कंपोनेंट्स लगे हुए हैं। एक घड़ी को बनाने में पूरे आठ महीने का समय लगता है।
इस घड़ी की कीमत लगभग 4 लाख डॉलर यानी करीब 3.6 करोड़ रुपये है। इसकी सबसे खास बात यह है, कि इसके बीच में एक टेरेस्ट्रियल ग्लोब है, जो पृथ्वी का एक 3D मिनिएचर मॉडल है और यह घूमता रहता है। यह सैफायर क्रिस्टल से जड़ी हुई है और स्थानीय समय, यूनिवर्सल टाइम, दूसरा टाइम जोन बताती है, साथ ही दिन और रात में भी फर्क करती है।
ये भी पढ़ें- श्वेता तिवारी से शादी की खबरों पर तोड़ी विशाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा बहुत हो गया मैं उन्हें..
कलेक्शन में और भी कई शानदार घड़ियां-
इसके अलावा बादशाह के पास Patek Philippe Nautilus, Richard Mille RM 53-01 Tourbillon Pablo Mac Donough, Hublot Big Bang Original Gold Ceramic और Richard Mille RM 11-03 Automatic Flyback Chronograph भी है।
ये भी पढ़ें- Mouni Roy हुईं शादी में हैरासमेंट की शिकार, सोशल मीडिया पर शेयर किया पूरा वाकया



