AP Inter Practical Hall Ticket 2026: आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (BIEAP) ने इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर और सेकेंड ईयर प्रैक्टिकल परीक्षाओं 2026 के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। लंबे समय से इंतजार कर रहे छात्रों के लिए यह एक राहत भरी खबर है, क्योंकि अब वे अपनी परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी समय रहते हासिल कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से साफ किया गया है कि हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
कैसे और कहां से मिलेगा हॉल टिकट-
BIEAP ने छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए दो आसान विकल्प दिए हैं। छात्र अपनी पिछली हॉल टिकट संख्या, IPE 2026 हॉल टिकट नंबर या फिर आधार नंबर और जन्मतिथि डालकर वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा सरकार ने डिजिटल सुविधा को और आसान बनाते हुए Mana Mithra WhatsApp सर्विस का भी विकल्प दिया है। आंध्र प्रदेश सरकार के व्हाट्सएप नंबर 9552300009 पर ‘Hi’ भेजकर, Education Services ऑप्शन चुनकर छात्र अपना हॉल टिकट सीधे मोबाइल पर प्राप्त कर सकते हैं।
कब होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं-
इंटरमीडिएट जनरल कोर्स की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, वोकेशनल कोर्स के प्रैक्टिकल एग्जाम 27 जनवरी से 10 फरवरी 2026 के बीच होंगे। परीक्षाएं दो शिफ्ट में कराई जाएंगी, जिसमें सुबह की शिफ्ट 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके अलावा बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि फर्स्ट ईयर थ्योरी परीक्षाएं 23 फरवरी से और सेकेंड ईयर थ्योरी परीक्षाएं 24 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।
हॉल टिकट क्यों है जरूरी-
AP इंटर हॉल टिकट परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। इसमें छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा समय जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। अगर किसी भी तरह की गलती पाई जाती है, तो छात्र को तुरंत बोर्ड या संबंधित कॉलेज से संपर्क करना चाहिए। आखिरी समय की परेशानी से बचने के लिए छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें।
ये भी पढ़ें- JEE Main 2026 Session 1: एग्ज़ाम शेड्यूल में फिर हुआ बदलाव, जानिए अपडेट
छात्रों के लिए सलाह-
परीक्षा के तनाव के बीच यह जरूरी है, कि छात्र समय पर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसकी एक से ज्यादा कॉपी सुरक्षित रखें। सही प्लानिंग और तैयारी के साथ परीक्षा देने से ही बेहतर रिजल्ट संभव है।
ये भी पढ़ें- जानिए क्या है ये Gyan Post? जो भारत में करेगा स्टूडेंट्स की मदद



