Jail Love Story
    Photo Source - Google

    Jail Love Story: राजस्थान के अलवर में एक ऐसी प्रेम कहानी सामने आई है, जो किसी फिल्म के स्क्रीप्ट से कम नहीं लगती। जेल की चारदीवारी के भीतर शुरू हुई एक मोहब्बत अब विवाह के बंधन में बदलने जा रही है। लेकिन यह कोई साधारण लव स्टोरी नहीं है। दोनों प्रेमी हत्या के दोषी हैं और जेल में सजा काट रहे हैं। प्रिया सेठ उर्फ नेहा सेठ और उनके होने वाले पति हनुमान प्रसाद को राजस्थान हाई कोर्ट से 15 दिन की इमरजेंसी पेरोल मिली है, जिससे वे अलवर के बरोदामेव में अपनी शादी कर सकें।

    प्रिया सेठ एक मॉडल थीं, जिन्हें डेटिंग एप पर मिले युवक दुष्यंत शर्मा की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई है। वह सांगानेर ओपन जेल में अपनी सजा काट रही हैं। छह महीने पहले उसी जेल में उनकी मुलाकात हनुमान प्रसाद से हुई और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। हनुमान प्रसाद पर पांच लोगों की हत्या का आरोप है और वह भी जेल में बंद हैं। यह अजीब रिश्ता जेल की सलाखों के बीच पनपा और अब शादी तक पहुंच गया है।

    खौफनाक अपराध-

    प्रिया सेठ के खिलाफ हत्या का मामला 2018 का है। 2 मई 2018 को प्रिया ने अपने लवर दीक्षांत कामरा और उसके दोस्त की मदद से दुष्यंत सिंह की हत्या कर दी थी। असल में प्रिया का प्लान किडनैपिंग का था, क्योंकि वह अपने बॉयफ्रेंड दीक्षांत कामरा का कर्ज चुकाना चाहती थी।

    अपनी योजना के तहत प्रिया ने टिंडर एप पर दुष्यंत से दोस्ती की और उसे बाजार नगर के एक फ्लैट में बुलाया। वहां उसने दुष्यंत के पिता से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। उनके पिता ने 3 लाख रुपये का इंतजाम कर दिया और ट्रांसफर भी कर दिया। लेकिन अब प्रिया और दीक्षांत को डर था, कि अगर दुष्यंत को छोड़ा गया, तो वह पुलिस को उन तक पहुंचा सकता है। इसी डर से बचने के लिए प्रिया, दीक्षांत कामरा और लक्ष्य वालिया ने मिलकर दुष्यंत की हत्या कर दी।

    उन्होंने शव को एक सूटकेस में भरकर आमेर की पहाड़ियों में फेंक दिया। पहचान छुपाने के लिए दुष्यंत के चेहरे पर कई बार चाकू से वार किए गए थे और सबूत मिटाने के लिए फ्लैट को साफ कर दिया गया था। 3 मई की रात को आमेर की पहाड़ियों से शव बरामद हुआ और बाद में प्रिया, दीक्षांत और लक्ष्य को गिरफ्तार कर लिया गया।

    हनुमान प्रसाद की क्रूर कहानी-

    हनुमान प्रसाद पर अपनी गर्लफ्रैंड के पति और बच्चों की हत्या का आरोप है। उसकी गर्लफ्रैंड संतोष उससे 10 साल बड़ी थी और अलवर में तायकांडो प्लेयर थी। 2 अक्टूबर 2017 की रात को संतोष ने हनुमान को अपने घर बुलाया, जिससे वह उसके पति और बच्चों को मार दे।

    ये भी पढ़ें- ये कैसा बचपन? टीचर ने दी सज़ा तो बच्चे ने लिया बदला, फिर भी नहीं कोई पछतावा

    एक साथी के साथ हनुमान वहां पहुंचा और जानवरों को काटने वाले चाकू से संतोष के पति बनवारी लाल की हत्या कर दी। लेकिन संतोष के तीन बच्चे और एक भतीजा जो उनके साथ रहता था, जग गए और उन्होंने यह हत्या देख ली। पकड़े जाने के डर से संतोष ने अपने बच्चों और भतीजे को भी मारने के लिए कहा। हनुमान ने वही किया। उस एक रात में चार बच्चों और एक आदमी की हत्या हुई। यह अलवर के सबसे भयानक मर्डर केस में से एक था, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।

    अब ये दोनों अपराधी जेल में मिले और प्यार में पड़ गए। उनकी यह अनयुज़अल लव स्टोरी शादी में बदलने जा रही है। कोर्ट ने उन्हें पेरोल दी है और आज वे अलवर में शादी करेंगे।

    ये भी पढ़ें- मां की गोद से छीनकर बंदर ने कुएं में फेंकी 20 दिन की बच्ची, डायपर की वजह से बच गई जान

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।