Shweta Tiwari and Vishal Aditya: आजकल सोशल मीडिया पर हर बात सच नहीं होती और कभी-कभी तो ऐसी पोस्ट्स आ जाती हैं, जो लोगों की जिंदगी में खलबली मचा देती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ एक्ट्रेस श्वेता तिवारी और एक्टर विशाल आदित्य सिंह के साथ। टीवी शो बेगुसराय में साथ काम कर चुके इन दोनों के बारे में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल हो गई, जिसमें दावा किया गया, कि श्वेता ने तीसरी शादी कर ली है और वो भी विशाल के साथ। इस बेबुनियाद खबर ने विशाल को इतना परेशान कर दिया, कि उन्हें खुलकर सफाई देनी पड़ी।
विशाल का कहना है कि पहले भी सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें आती रही हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा इग्नोर किया। मगर अब बात हद से ज्यादा बढ़ गई है। विशाल ने साफ शब्दों में कहा कि वो श्वेता को ‘मॉम’ बुलाते हैं और ये बात सभी जानते हैं। फिर ऐसी बकवास पोस्ट क्यों की जाती है? उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा दोबारा हुआ तो वो कानूनी कार्रवाई करने से नहीं हिचकिचाएंगे।
परिवार पर भी पड़ा असर-
विशाल ने बताया कि इस तरह की गलत सूचनाओं से सिर्फ उन दोनों को ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों को भी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि किसी के परिवार को ऐसे सवालों के जवाब क्यों देने पड़ें? उनका परिवार जानता है कि श्वेता जी के साथ उनका क्या रिश्ता है। लेकिन फिर भी जो लोग सच्चाई जानते हैं, वो भी उनके माता-पिता से पूछ बैठते हैं कि क्या ये सच है। ये बात उन्हें बेहद निराश करती है।
एक खूबसूरत दोस्ती की सच्चाई-
विशाल ने अपने और श्वेता के बीच के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वो एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और उनके बीच गहरी दोस्ती है। श्वेता उनके लिए मां, बहन, आंटी और दोस्त सब कुछ हैं। विशाल अपनी जिंदगी की हर बात श्वेता से खुलकर शेयर कर सकते हैं क्योंकि वो उन्हें समझती हैं। मगर उन्हें ये बार-बार दुनिया को समझाना पड़े, ये बात उन्हें खलती है।
ये भी पढ़ें- गोविंदा का बड़ा आरोप, Krishna के शो में होता है मेरा अपमान, जानिए कृष्णा ने क्या कहा
पहले भी हो चुका है ऐसा-
ये पहली बार नहीं है, जब ऐसी अफवाहें फैली हैं। 2024 में भी श्वेता और विशाल की मॉर्फ्ड शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। विशाल ने गुस्से में कहा कि बहुत हो गया! अगर ऐसा चलता रहा तो जो लोग फर्जी और बदनाम करने वाली पोस्ट्स फैलाते हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा। सिर्फ इसलिए कि वो पब्लिक फिगर हैं, इसका मतलब ये नहीं कि उन्हें बेबुनियाद गॉसिप का शिकार बनाया जाए।
ये भी पढ़ें- अब Zakir Khan ने क्यों किया लॉन्ग ब्रेक का ऐलान? यहां जानिए असली कारण



