RBI Repo Rate Cut
    Photo Source - X

    RBI Repo Rate Cut: आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम फैसला लिया है। गवर्नर संजय मालहोत्रा की अध्यक्षता में मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने सर्वसम्मति से रेपो रेट को 25 बेसिस पॉइंट घटाकर 6.25 फीसदी से 6 फीसदी कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब देश की इकोनॉमी पिछले छह तिमाहियों में सबसे तेजी से बढ़ रही है और महंगाई भी काबू में आ गई है। इसका सीधा मतलब है कि अब होम लोन, कार लोन और दूसरे कर्जे सस्ते हो सकते हैं, जो आम आदमी की जेब पर सीधा असर डालेगा।

    क्यों लिया गया यह फैसला?

    आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने बुधवार से शुरू हुई, तीन दिन की मीटिंग में इकोनॉमी की स्थिति का गहन विश्लेषण किया। भारत की ग्रोथ रेट छह तिमाहियों में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है और साथ ही इन्फ्लेशन भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है।

    यह दुर्लभ कॉम्बिनेशन था, जिसने मार्केट में यह उम्मीद जगा दी थी, कि आरबीआई इस बार रेट कट का फैसला ले सकता है। पिछली चार मीटिंग्स में बैंक ने रेट को स्थिर रखा था, लेकिन अक्टूबर की समीक्षा में गवर्नर मालहोत्रा ने संकेत दिया था कि महंगाई में तेजी से कमी आई है, जो राहत देने वाली है।

    इकोनॉमी के लिए क्या मायने रखता है यह फैसला?

    रेपो रेट वह दर है, जिस पर आरबीआई बैंकों को कर्ज देता है। जब यह रेट कम होती है, तो बैंक अपने कस्टमर्स को भी सस्ते लोन दे सकते हैं। इससे लोग ज्यादा खर्च करते हैं, बिजनेस को फंडिंग मिलती है और इकोनॉमी में तेजी आती है।

    दिसंबर की मीटिंग एक अनुकूल मैक्रो बैकड्रॉप के साथ आई, जहां ग्रोथ मजबूत थी और इन्फ्लेशन कंट्रोल में। इसी वजह से कमेटी ने न सिर्फ 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की, बल्कि इकोनॉमी पर ‘न्यूट्रल’ स्टांस भी बरकरार रखा, यानी आगे भी हालात के मुताबिक फैसले लिए जा सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- Faridabad: अरावली के मोबाइल टावरों पर भड़का वन विभाग, Airtel-Jio-VI को मिला नोटिस

    आम आदमी को क्या फायदा होगा?

    इस फैसले से होम लोन की ईएमआई कम हो सकती है, जिससे मिडिल क्लास को राहत मिलेगी। कार और पर्सनल लोन भी सस्ते होंगे, जो कंज्यूमर स्पेंडिंग को बढ़ावा देगा। हालांकि, सेविंग अकाउंट में मिलने वाला ब्याज थोड़ा कम हो सकता है। कुल मिलाकर यह कदम इकोनॉमिक ग्रोथ को और तेज करने की दिशा में एक पॉजिटिव संकेत है।

    ये भी पढ़ें- कौन थे मेजर Mohit Sharma? असली ‘धुरंधर’ की कहानी, जिसने देश के लिए किया सब कुछ कुर्बान

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।