Sherry Singh
    Photo Source - Google

    Sherry Singh: फिलीपींस की राजधानी मनीला में स्थित भव्य ओकाडा होटल में एक ऐसा पल आया, जब पूरा भारत खुशी से झूम उठा। शेरी सिंह ने Mrs Universe 2025 का ताज पहनकर देश का नाम दुनियाभर में रोशन कर दिया। यह पहली बार है, जब किसी भारतीय महिला ने इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खिताब को अपने नाम किया है। 48वें एडिशन में आयोजित इस पेजेंट में दुनियाभर के 120 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, लेकिन शेरी की शान, आत्मविश्वास और उनका पैशन महिला सशक्तिकरण के प्रति सबसे अलग था।

    जब शेरी के सिर पर क्राउन रखा गया और भारतीय तिरंगा लहराया, तो वह पल सिर्फ एक व्यक्तिगत जीत नहीं थी, बल्कि करोड़ों भारतीय महिलाओं के सपनों की जीत थी। यह विक्टरी दिखाती है, कि उम्र सिर्फ एक नंबर है और असली सुंदरता आत्मविश्वास, करुणा और दृढ़ संकल्प में होती है।

    सफलता की कहानी-

    शेरी सिंह का यह सफर आसान नहीं था। उन्होंने पहले UMB Pageants द्वारा आयोजित Mrs India 2025 का खिताब जीता था, जिसने उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। उनकी तैयारी, डेडिकेशन और महिलाओं के मुद्दों के प्रति उनकी गहरी समझ ने जजों को प्रभावित किया। शेरी ने मेंटल हैल्थ अवेयरनेस और वुमन एम्पावरमेंट को अपने कैंपेन का मुख्य विषय बनाया, जो आज के समय में बेहद जरूरी है।

    मंच पर उनकी शांत मुस्कान, आत्मविश्वास से भरी बातचीत और दूसरों के प्रति करुणा का भाव देखकर यह साफ था, कि वह सिर्फ एक कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि एक प्रेरणा हैं। उन्होंने साबित कर दिया, कि ब्यूटी पेजेंट्स सिर्फ बाहरी खूबसूरती के बारे में नहीं होते, बल्कि यह बुद्धिमत्ता, सामाजिक जिम्मेदारी और व्यक्तित्व की असली परीक्षा होती है।

    वैश्विक प्रतिस्पर्धा और परिणाम-

    Mrs Universe 2025 की प्रतियोगिता में कॉम्पटीशन बहुत कड़ा था। दुनिया के कोने-कोने से आई प्रतिभागियों ने अपना बेस्ट दिया। फाइनल राउंड में शेरी सिंह ने शीर्ष स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम कुछ इस प्रकार रहे:- भारत की शेरी सिंह विजेता बनीं, जबकि सेंट पीटर्सबर्ग की प्रतिभागी पहली रनर-अप रहीं। फिलीपींस की कंटेस्टेंट दूसरी रनर-अप बनीं, एशिया की प्रतिभागी तीसरी रनर-अप रहीं और रूस की कंटेस्टेंट चौथी रनर-अप के रूप में उभरीं।

    इसके अलावा finalists में मार्गरीटा आइलैंड, USA, साउथ वेस्ट एशिया, कैलिफोर्निया, बुल्गारिया, म्यांमार, पैसिफिक, बुर्यातिया, अफ्रीका, UAE, दुबई, जापान, नॉर्थ फिलीपींस, यूरेशिया, यूक्रेन, लक्जमबर्ग, सेंट्रल यूरोप, कैस्पियन सी, मिडल ईस्ट और नॉर्थ ईस्ट यूरोप जैसे कई देशों की महिलाएं शामिल थीं। इतनी बड़ी और डाइवर्स कॉम्पटीशन में जीत हासिल करना शेरी की काबिलियत को दर्शाता है।

    भावुक पल और सशक्तिकरण का संदेश-

    जब शेरी सिंह के सिर पर क्राउन रखा गया, तो उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। भावुक होकर उन्होंने कहा, “यह जीत सिर्फ मेरी नहीं है, यह हर उस महिला की है, जिसने कभी सीमाओं से परे सपने देखने की हिम्मत की है। मैं दुनिया को दिखाना चाहती थी कि असली सुंदरता ताकत, दयालुता और लचीलेपन में है।” उनके ये शब्द सिर्फ एक भाषण नहीं थे, बल्कि लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए।

    Mrs Universe pageant केवल बाहरी सुंदरता का उत्सव नहीं है। यह बुद्धिमत्ता, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी को सेलिब्रेट करता है। इस साल का एडिशन खासतौर पर इंस्पायरिंग वुमन लिडर, entrepreneurs और changemakers को एक साथ लाया, जो ग्लोबल सिस्टरहुड और एंपावर्मेंट के लिए प्रतिबद्ध हैं। शेरी ने अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल मेंटल हैल्थ अवेयरनेस फैलाने के लिए किया, जो आज के दौर में बेहद आवश्यक है।

    UMB Pageants और राष्ट्रीय गर्व-

    UMB Pageants की नेशनल डायरेक्टर उर्मिमाला बरुआ ने शेरी की जीत पर कहा, “हमें हमेशा से शेरी की क्षमता पर विश्वास था। उनकी यह ऐतिहासिक जीत ने भारत को गौरवान्वित किया है और हर उस महिला के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है, जो अपने देश का सम्मान और आत्मविश्वास के साथ प्रतिनिधित्व करना चाहती है।”

    जब मनीला के स्टेज पर भारतीय झंडा ऊंचा उठा, तो वह पल राष्ट्रीय गर्व का क्षण बन गया। शेरी सिंह की यह विक्टरी दिखाती है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और एक स्पष्ट उद्देश्य के साथ सपनों को हकीकत में बदला जा सकता है। यह जीत सिर्फ एक इंडिविज़ुअल अचीवमेंट नहीं है, बल्कि यह हर उस भारतीय महिला के लिए इंसपिरेशन है, जो अपने सपनों को पूरा करने की राह पर चल रही है।

    ये भी पढ़ें- मलकानगिरी में हैरान करने वाली घटना, मोबाइल न मिलने पर 10 साल की बच्ची ने दी जान

    शेरी सिंह अब Mrs Universe के रूप में दुनियाभर में महिला सशक्तिकरण, मेंटल हैल्थ और सोशल कॉसिज़ के लिए काम करेंगी। उनका यह प्लेटफॉर्म उन्हें अपनी आवाज को और मजबूत बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का मौका देगा। भारत के लिए यह पल सिर्फ एक पिजेंट की जीत नहीं है, बल्कि यह दिखाता है, कि हमारी महिलाएं किसी भी फील्ड में एक्सिलैंस हासिल कर सकती हैं।

    ये भी पढ़ें- Viral Post: दिवाली पार्टी के लिए कर्मचारियों से मांगे पैसे और.., कंपनी की मांग का पोस्ट वायरल

    शेरी की यह कहानी हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो समाज की बनाई सीमाओं को तोड़कर अपने सपनों को पूरा करना चाहता है। उनकी यह ऐतिहासिक जीत याद दिलाती है, कि सच्ची सुंदरता अंदर से आती है और जब पैशन और पर्पस मिल जाते हैं, तो इतिहास बन जाता है।