Realme Narzo 100 Lite 5G: टेक कंपनी Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme Narzo 100 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। यह Narzo 100 सीरीज का पहला मॉडल है और खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो कम बजट में पावरफुल बैटरी और स्मूद पर्फोर्मेंस चाहते हैं। फोन की एंट्री ने बजट 5G सेगमेंट में कॉम्पटीशन को और तेज कर दिया है।
कीमत और उपलब्धता-
Realme Narzo 100 Lite 5G की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये रखी गई है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 14,499 रुपये में और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल 16,499 रुपये में उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहकों को 1,500 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है। यह स्मार्टफोन 21 अप्रैल से Amazon और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
डिजाइन और डिस्प्ले-
फोन में 6.8 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका मतलब है, कि स्क्रॉलिंग और गेमिंग दोनों ही काफी स्मूद महसूस होंगे। साथ ही 900 निट्स ब्राइटनेस और शानदार कलर सपोर्ट इसे वीडियो देखने के लिए भी एक अच्छा विकल्प बनाते हैं। कंपनी ने इसमें IP64 रेटिंग भी दी है, जिससे यह हल्की धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।
डेली यूज और गेमिंग दोनों में दमदार-
Realme Narzo 100 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6000 सीरीज का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है। साथ में ARM Mali-G57 GPU दिया गया है, जिससे ग्राफिक्स परफॉर्मेंस भी बेहतर रहती है। फोन में 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा-
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जो डेली यूज के लिए पर्याप्त है।
बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी ताकत-
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी के अनुसार, एक बार चार्ज करने पर यह फोन 10 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 70 घंटे तक म्यूजिक चला सकता है। इसके अलावा इसमें 15W चार्जिंग, रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं।
ये भी पढ़ें- पानी से जलेगा चूल्हा, भारतीय कंपनी ने बनाया हाइड्रोजन स्टोव, न गैस सिलिंडर, न धुंआ
बजट में वैल्यू फॉर मनी डिवाइस
अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जिसमें लंबी बैटरी लाइफ, बड़ा डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी मिले, तो Realme Narzo 100 Lite 5G एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। खासकर स्टूडेंट्स और डेली यूजर्स के लिए यह फोन वैल्यू फोर मनी डील साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें- 100 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश, जानिए कौन से ऐप्स और वेबसाइट्स भी थीं शामिल



