Truecaller on Web: आज के समय में बहुत से स्कैमर्स घूम रहे हैं जो लोगों के साथ ठगी करने के लिए उन्हें कॉल करते हैं। ऐसे में ट्रूकॉलर आपकी मदद करता है जो स्पैम कॉलर्स को आपसे दूर रखता है। यह अब वेब पर भी उपलब्ध है, इसका मतलब यह है कि आपको किसी अज्ञात नंबर के बारे में जांचने के लिए ऐप पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। अब आप यह काम सीधे कंप्यूटर स्क्रीन से भी कर सकते हैं। इसके अलावा यूज़र सीधे अपने वेब ब्राउज़र से कई सुविधाओं तक भी पहुंच सकते हैं। जैसे टेक्स्ट मैसे और बहुत कुछ। आईए उन सभी चीजों पर नजर डालते हैं, जो आप सीधे अपने कंप्यूटर में देख पाएंगे।
सीधे कंप्यूटर पर पढ़ सकते हैं-
अब आप अपने सभी टेक्स्ट मैसेज और चैट को सीधे कंप्यूटर पर पढ़ सकते हैं और उसका जवाब भी दे सकते हैं। जिससे डिवाइस के बीच लगातार स्विच करने की जरूरत खत्म होगी। ट्रूकॉलर के साथ आप वेब के लिए अपने एसएमएस इनबॉक्स, बिजनेस मैसेज और ट्रूकॉलर चैट मैसेज भी देख पाएंगे। सभी को पढ़ने में आसान इंटरफेस में व्यवस्थित किया गया है।
अर्जेंट मैसेज फीचर-
कंप्यूटर कीबोर्ड का इस्तेमाल करने पर मैसेज टाइप करना तेज और ज्यादा आसान हो जाता है। साथ ही 100MB तक की कई फाइलें आप इसमें डाल सकते हैं और ट्रूकॉलर से अर्जेंट मैसेज फीचर का इस्तेमाल करके मैसेज को अपने जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे यह सुनिश्चित होता है की महत्वपूर्ण संदेशों पर तुरंत ध्यान दिया जाए। लगातार अपने फोन पर नजर डालें बिना सीधे अपने कंप्यूटर में स्क्रीन पर इनकमिंग कॉल्स और मैसेज अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं।
डिवाइस को आसानी से लिंक-
यह सुविधा सूचित करती है कि आप कंप्यूटर पर काम करते हुए भी जुड़े रह सकते हैं। वेब के लिए ट्रूकॉलर संचार की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए, आपके फोन और वेब ब्राउज़र के बीच लिंक बनाए रखना है। सेटअप प्रक्रिया संरक्षण और त्वरित है, जिससे यूजर्स अपने डिवाइस को आसानी से लिंक कर सकते हैं। ट्रूकॉलर के मुख्य उत्पाद अधिकारी झुनझुनवाला का कहना है कि हम आपके अनुभव को बढ़ाने में वेब के लिए ट्रूकॉलर के महत्व पर जोर देते हैं।
ये भी पढ़ें- Reliance Digital Sale: आईफओन, मैकबुक से लेकर फ्रीज टीवी तक सब पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
प्राइवेसी और सुरक्षा-
उन्होंने कहा कि यूजर्स को आश्वासन देता हूं कि ट्रूकॉलर आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा को बनाए रखेगा। एंड्रॉयड यूजर्स इसका इस्तेमाल करने के लिए ट्रूकॉलर ऐप में मैसेज पर टाइप करके वेब के लिए मैसेजिंग का चयन करके ऑन स्क्रीन निर्देशों का पालन करके बात के लिए ट्रूकॉलर को इनेबल कर सकते हैं। वैकल्पिक रूप से यूजर्स वेब truecaller.com पर जाकर अपने डिवाइस को निर्बाध रूप से लिंक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- UPI से जल्द ही एटीएम में डाल सकेंगे पैसे, RBI के गवर्नर..