IPL vs PSL
    Photo Source - Google

    IPL vs PSL: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के बीच तुलना हमेशा से क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय रही है। अब लाहौर कलंदर्स के मालिक और पाकिस्तानी राजनेता आतिफ राणा ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है, कि PSL दुनिया की सबसे बेहतरीन टी20 लीग है, यहां तक कि आर्थिक रूप से अधिक मजबूत IPL से भी बेहतर।

    ड्राफ्ट सिस्टम है PSL की ताकत-

    जियो न्यूज से बातचीत में राणा ने अपने इस दावे के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि PSL में इस्तेमाल होने वाला ड्राफ्ट सिस्टम ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा, “हमारी क्रिकेटिंग टैलेंट और हमारी प्रतियोगिता किसी भी अन्य लीग से बेहतर है। यदि आप इसे शुद्ध रूप से क्रिकेट के नजरिए से देखें, तो PSL दुनिया की नंबर वन लीग है। इसकी वजह है, ड्राफ्ट सिस्टम। टीमें प्रतिस्पर्धी बनी रहती हैं। पिछले चार फाइनल्स को देखिए, सभी आखिरी ओवर या आखिरी गेंद पर तय हुए।”

    PSL में इस्तेमाल होने वाला ड्राफ्ट सिस्टम IPL और अन्य लीगों में इस्तेमाल होने वाले नीलामी सिस्टम से बिल्कुल अलग है। अमेरिकी खेलों से प्रेरित यह व्यवस्था खिलाड़ियों को कैटेगरी (प्लैटिनम, डायमंड, गोल्ड, सिल्वर, इमर्जिंग) में बांटती है और टीमें पूर्व निर्धारित क्रम में खिलाड़ी चुनती हैं। इसमें बोली लगाने की व्यवस्था नहीं होती और आमतौर पर पिछले सीजन में आखिरी स्थान पर रहने वाली टीम को पहला चयन मिलता है।

    पैसे से ज्यादा जरूरी है प्रोडक्ट क्वालिटी-

    जब राणा से पूछा गया कि क्या ड्राफ्ट सिस्टम खिलाड़ियों के लिए नीलामी से बेहतर है, क्योंकि बोली लगाने से खिलाड़ियों को अधिक पैसा मिलता है, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि PSL व्यक्तिगत हितों से ऊपर है। उन्होंने कहा, “यह व्यक्तियों या ब्रांड्स के बारे में नहीं है, यह PSL के बारे में है। हम सब PSL के फैन हैं, खिलाड़ी, मालिक, PCB सभी मिलकर PSL को बढ़ाते हैं।”

    राणा ने यह भी बताया, कि बड़े खिलाड़ी पैसों के लिए नहीं बल्कि प्रोडक्ट की गुणवत्ता के लिए PSL में खेलते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, “रशीद खान ने PSL में IPL की तुलना में बहुत कम पैसों में खेला। हैरी ब्रूक ने अपना पहला सीजन हमारे साथ खेला, फिर IPL ने उन्हें लिया। टिम डेविड सिंगापुर से आए थे और करीब 5,000 डॉलर में हमारे साथ खेले, उनका अगला IPL कॉन्ट्रैक्ट 1.6 मिलियन डॉलर का था।”

    ये भी पढ़ें- पूर्व क्रिकेटर का Mary Kom पर तीखा हमला, इंसानियत पर उठाए सवाल, लेकिन फिर डिलीट क्यों की पोस्ट?

    2026 में संभावित बदलाव-

    दिलचस्प बात यह है, कि खबरों के मुताबिक PSL आगामी 2026 सीजन के लिए ड्राफ्ट सिस्टम से नीलामी सिस्टम में स्विच करने पर विचार कर रहा है। हालांकि राणा ने इस बदलाव पर सवाल उठाते हुए कहा, “सिर्फ बदलाव के लिए बदलाव क्यों? इसका क्या फायदा?”

    ये भी पढ़ें- Virat Kohli ने फैन को बचाया, लेकिन मैच अधिकारी ने जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।