MI vs RCB: वानखेड़े स्टेडियम में रविवार का दिन विराट कोहली के फैंस के लिए खुशी और चिंता दोनों लेकर आया। एक तरफ उनके चहेते खिलाड़ी ने इतिहास रचा, दूसरी तरफ एड़ी की चोट के कारण वे फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे और यही बात सबसे ज़्यादा परेशान करने वाली रही। आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया, लेकिन कोहली की चोट की खबर ने जीत की खुशी को थोड़ा फीका कर दिया।
37 गेंदों में अर्धशतक-
मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जहां बाकी बल्लेबाज तूफानी अंदाज़ में रन बटोर रहे थे, विराट कोहली संघर्ष करते दिखे। उन्होंने 38 गेंदों पर 50 रन बनाए, पचासा पूरा करने के लिए 37 गेंदें लगाईं। लेकिन पचासे के तुरंत बाद अगली ही गेंद पर वे आउट हो गए। पवेलियन लौटते वक्त उनकी निराशा साफ दिख रही थी, इस कदर, कि उन्होंने हेलमेट भी फेंक दिया।
फील्डिंग के लिए नहीं आए-
सबसे बड़ी चिंता तब सामने आई, जब मुंबई की पारी शुरू हुई और विराट कोहली मैदान पर नहीं दिखे। वे डगआउट में बैठे रहे। टीम ने बताया, कि एड़ी की चोट के कारण वे फील्डिंग नहीं कर सके। विराट के बारे में यह बात बहुत कम देखने को मिलती है, वे लगभग हर मैच में फील्डिंग में पूरी जान लगा देते हैं। ऐसे में उनका मैदान पर न आना इस बात का संकेत है, कि चोट गंभीर हो सकती है। हालांकि चोट की गंभीरता को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है।
इतिहास रचा-
चोट की चिंता के बावजूद इस मैच में विराट कोहली ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। पहला वे आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए। दूसरा उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा। टी20 क्रिकेट में 100 या उससे ज़्यादा रनों की साझेदारी सबसे ज़्यादा बार करने का रिकॉर्ड अब विराट के नाम है। उन्होंने 48 बार यह कारनामा किया है, जबकि गेल ने 47 बार।
ये भी पढ़ें- जानिए कौन हैं Payal Nag? जिन्होंने हाथ पैर ना होते हुए इंटरनेशनल लेवल पर जीता तीरंदाज़ी में गोल्ड मेडल
मुंबई ने किया संघर्ष-
मुंबई इंडियंस ने 240 के लक्ष्य का पीछा करते हुए शेरफेन रदरफोर्ड की नाबाद 71 रनों की दमदार पारी की बदौलत 222 रन बना लिए, लेकिन आरसीबी को 18 रन से हराना नहीं हो सका। आरसीबी की यह जीत शानदार रही, बस एक सवाल बाकी है, कि अगले मैच तक विराट की एड़ी कितनी ठीक होती है।
ये भी पढ़ें- Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad: जानें तारीख, समय, मैदान, प्लेइंग इलेवन और आपसी रिकॉर्ड



