Kalashtami April 2026
    Photo Source - Google

    Kalashtami April 2026: 10 अप्रैल 2026 का दिन ज्योतिष के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन शनि देव और राहु की स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा, जिसका असर सीधे लोगों की मानसिक स्थिति और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है। जहां एक ओर शनि मीन राशि में अस्त रहेंगे, वहीं राहु कुंभ राशि में सक्रिय रहकर भ्रम और असमंजस की स्थिति पैदा कर सकते हैं। यह ग्रह योग कुछ लोगों के लिए आत्मचिंतन का समय लाएगा, तो कुछ के लिए मानसिक दबाव और उलझनें भी बढ़ा सकता है।

    इन राशियों पर बढ़ सकता है मानसिक तनाव-

    इस विशेष ग्रह स्थिति का सबसे ज्यादा असर मेष, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों पर देखने को मिल सकता है। इन राशियों के जातकों को आने वाले दिनों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

    मेष राशि वालों को काम के दबाव और जल्दबाजी में लिए गए फैसलों के कारण तनाव महसूस हो सकता है। कर्क राशि के लोगों के लिए पारिवारिक मामलों में उलझनें बढ़ सकती हैं, जिससे मानसिक शांति भंग हो सकती है। वहीं वृश्चिक राशि के जातकों के लिए पुराने मुद्दे फिर से सामने आ सकते हैं, जो उन्हें परेशान कर सकते हैं। कुंभ राशि के लोगों को राहु के प्रभाव के कारण निर्णय लेने में कन्फ्यूज़न और बेचैनी महसूस हो सकती है।

    शनि का संदेश धैर्य और अनुशासन-

    शनि का यह प्रभाव हमें सिखाता है, कि कठिन समय में धैर्य और अनुशासन बनाए रखना कितना जरूरी है। इस दौरान कामों में देरी होना स्वाभाविक है, लेकिन यह समय हार मानने का नहीं, बल्कि खुद को मजबूत बनाने का है। अगर आप अपने लक्ष्य पर फोकस रखते हैं और शांत मन से फैसले लेते हैं, तो यह समय आपके लिए सीख और विकास का अवसर बन सकता है।

    राहु का प्रभाव-

    राहु की स्थिति इस समय लोगों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करेगी, लेकिन इसके साथ ही भ्रम और गलतफहमी भी बढ़ सकती है। जल्दी सफलता पाने की चाह में लोग गलत रास्ता चुन सकते हैं, जिससे बाद में पछताना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है, कि किसी भी बड़े फैसले को लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार किया जाए और दूसरों की सलाह भी ली जाए।

    कालाष्टमी का दिन देगा राहत-

    इस दिन कालाष्टमी भी पड़ रही है, जो भगवान काल भैरव को समर्पित है। मान्यता है, कि इस दिन उनकी पूजा करने से शनि और राहु के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है। पूजा, ध्यान और सकारात्मक सोच के जरिए इस समय को बेहतर बनाया जा सकता है। यह समय डरने का नहीं, बल्कि खुद को समझने और सुधारने का है।

    ये भी पढ़ें- सपने में दिखे मृत व्यक्ति तो क्या होता है इसका मतलब? जानें क्या कहता है स्कंद पुराण

    कैसे रखें खुद को संतुलित-

    इस पूरे ग्रह योग के दौरान सबसे जरूरी है मानसिक संतुलन बनाए रखना। मेडिटेशन, प्रेयर और डिसिप्लीन रुटीन आपकी मदद कर सकते हैं। याद रखें, हर कठिन समय अपने साथ एक सीख लेकर आता है। अगर आप धैर्य और समझदारी से काम लेंगे, तो यह दौर भी आसानी से गुजर जाएगा।

    ये भी पढ़ें- Toe Ring Benefits: सुहागन महिलाओं को क्यों पहननी चाहिए बिछिया, जानें वैज्ञानिक कारण

    By sumit

    मेरा नाम सुमित है और मैं एक प्रोफेशनल राइटर और जर्नलिस्ट हूँ, जिसे लिखने का पाँच साल से ज़्यादा का अनुभव है। मैं टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल टॉपिक के साथ-साथ रिसर्च पर आधारित ताज़ा खबरें भी कवर करता हूँ। मेरा मकसद पढ़ने वालों को सही और सटीक जानकारी देना है।